फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Driver's prudence saved train accident

Chitrakoot News: चालक की सूझ-बूझ बचा ट्रेन हादसा

Wed, 21 Jun 2023 01:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 21 Jun 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Driver's prudence saved train accident
चित्रकूट/मानिकपुर। महाकौशल एक्सप्रेस के चालक ने सूझ-बूझ से मानिकपुर-सतना रूट के पिपरीकला से कुंदहारी के बीच हादसे से बचा लिया। ट्रेन रोकने पर देखा तो रेलवे पटरी पर लगे 37 कंक्रीट स्लीपर अनलॉक मिले। कुछ दूरी पर पटरियों से 158 चाभियां भी निकाल ली गई थीं। चालक ने ट्रेन रोककर सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को दी। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे के मानिकपुर- चित्रकूट सतना रूट के मध्यप्रदेश के मुंबई हावड़ा मार्ग पर जबलपुर से दिल्ली जाने वाली महाकौशल एक्सप्रेस जब मानिकपुर सतना रूट के ऊंचेहरा के नजदीक पिपरीकला से कुंदहारी के बीच गुजर रही थी। उस दौरान ट्रेन से कुछ टकरा जाने पर चालक ने ट्रेन रोकी और देखा कि 37 कंक्रीट स्लीपर अनलॉक मिले। पटरियों से 158 चाभियां निकाल दी गई थी।
विज्ञापन

इस बात की सूचना चालक ने तत्काल कंट्रोल रूम को दिया। घटना की जानकारी मिलने पर आरपीएफ के आईजी प्रदीप गुप्ता ने अपनी टीम और सतना एसपी आशुतोष गुप्ता घटना स्थल पहुंचे। आरोपियों को पकड़ने के लिए आरपीएफ के चार इंस्पेक्टर की टीम बनाई गई। इसमें दो दर्जन से ज्यादा जवान शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ खंड अभियंता वरुण शुक्ला की शिकायत पर ऊंचेहरा थाने में रेलवे एक्ट के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में साइबर सेल को भी सक्रिय किया गया है। बताया कि पश्चिम मध्य रेलवे के मुंबई-हावड़ा रेल ट्रैक पर सतना-ऊंचहेरा स्टेशन के बीच करीब एक किमी. तक पटरियोंं से स्लीपर से चाभियां निकाल पटरियों से छेड़छाड़ की गई। इस दौरान यदि तेज रफ्तार ट्रेन गुजरती तो बड़ा हादसा हो सकता था। हावड़ा-मुंबई रेल ट्रैक बहुत व्यस्त होने के कारण दिन-रात मेल और सुपर फास्ट ट्रेनों की आवाजाही रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed