फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Drishti Sansthan is brightening the lives of visually impaired girl students: DM

दृष्टिबाधित छात्राओं का जीवन रोशन कर रहा दृष्टि संस्थान : डीएम

Wed, 03 Jan 2024 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Drishti Sansthan is brightening the lives of visually impaired girl students: DM
चित्रकूट। शहर के दृष्टि संस्थान में दो दिवसीय 17वें लुई ब्रेल महोत्सव की शुरुआत डीएम अभिषेक आनंद ने किया। इसमें दृष्टि बाधित छात्राओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि दृष्टि संस्थान दृष्टिबाधित छात्राओं का जीवन रोशन कर रहा है।
विज्ञापन

डीएम ने वैज्ञानिक लुई ब्रेल के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कहा संस्था के माध्यम से दृष्टि बाधितों के लिए यहां पर कई नेक काम होते हैं। छात्राओं को पढ़ाने के साथ उनको हुनर भी सिखाया जाता है। संस्था के महासचिव ने शंकर लाल गुप्ता ने संस्था के किए गए कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि दृष्टि संस्था में पढ़ने वाली कई छात्राएं आज सरकारी कार्यालयों में काम कर रही हैं। इसी के साथ गांवों में रहने वाले दृष्टि बाधितों को भी रोजगार देने का काम किया जाता है जो सराहनीय है। इसके बाद छात्र-छात्राओं को शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रतिभा पाल, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद लाल जी यादव, बलवीर सिंह समाज सेवी शिवशंकर कपूर, शिवबरन त्रिपाठी, विजय चंद्र गुप्ता, पंकज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed