{"_id":"69fce5a7917e2d8ed808c3aa","slug":"drinking-water-crisis-deepens-due-to-power-outage-villagers-upset-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-130726-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बिजली बाधित होने से गहराया पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बिजली बाधित होने से गहराया पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान
Fri, 08 May 2026 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 08 May 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। बिजली आपूर्ति में आई बाधा के कारण शहर और आसपास के कई गांवों में पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप रही। मंदाकिनी के पुल घाट पर स्थित इंटकवेल को बिजली न मिलने से शहर व 12 गांवों में जलापूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। इससे स्थानीय लोगों को पानी के लिए हैंडपंपों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
बुधवार की सुबह से ही शहर के पुरानी बाजार, जगदीश गंज, बल्दागंज, गांधी गंज, द्वारिकपुरी सहित कई मोहल्लों में पानी नहीं पहुंचा। वहीं, शहर से सटे खोह, कालूपुर, समरिया चरणदासी, कसहाई, कोलगधिया, वनकट जैसे गांवों में भी जल संकट गहरा गया है। इन इलाकों में पानी न पहुंचने से लोग इस समस्या से जूझते नजर आए और पानी भरने के लिए हैंडपंपों का सहारा ले रहे हैं।
-- -- --
जल संस्थान के अधिशासी अधिकारी फरहत हुसैन ने बताया कि बिजली की आपूर्ति बंद होने के कारण ही पानी सप्लाई बाधित रही। उन्होंने आश्वासन दिया कि बिजली बहाल होते ही जलापूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।