{"_id":"66031134ebe2664f130e5085","slug":"drenched-each-other-with-colors-on-holi-festival-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-105885-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: होली पर्व पर एक दूसरे को रंगों से किया सराबोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: होली पर्व पर एक दूसरे को रंगों से किया सराबोर
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही/मानिकपुर/राजापुर। होली के पर्व में इस बार खासा उल्लास रहा। शहर से लेकर गांव गांव में जमकर होली खेली गई। एक दूसरे को रंगों से सराबोर कर दिया।
धर्मनगरी मेें साधु-संतों ने फूलों की होली खेली। जिसमें बांके बिहारी मंदिर में फूलों की होली साधु-संतो ने खेली। एक दूसरे पर फूलों की वर्षा की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। जिसमेें कलाकारों ने फाग व अन्य गीत प्रस्तुत किए गए। । इस मौके पर बांके बिहारी मंदिर के पुजारी भारतेंद्र दुबे ने बताया कि धर्मनगरी में प्रतिवर्ष बांके बिहारी मंदिर में मथुरा की तरह होली उत्सव मनाया जाता है। इस मौके पर कामदगिरि प्रमुखद्वार के संत मदन गोपाल दास, आदि मौजूद रहे।
वहीं, बरहा के हनुमान मंदिर परिसर में संत विपिन विराट की अगुवाई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंजाबी आश्रम, जानकी महल मंदिर, भरत मंदिर सहित अन्य मठ मंदिरों में भी होली उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। होली पर्व में धर्मनगरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर मंदाकिनी नदी में स्नान कर पंचकोसीय परिक्रमा लगाई।
विज्ञापन
मऊ क्षेत्र में होली पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिसमें विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी के घर में होली खेली गई। कलाकारों ने फाग प्रस्तुत किया। इस मौके पर सांसद आर के सिंह पटेल, ब्लाक प्रमुख गंगाधार मिश्रा, अरविंद्र मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष अमित द्विवेदी, राजभूषण द्विवेदी, अर्जुन शुक्ला आदि मौजूद रहे। राजापुर क्षेत्र में होली का उल्लास देखने को मिला। जिसमें राजापुर कस्बा निवासी सुनील मिश्रा व भंभेट निवासी शुभम उपाध्याय के घर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। पहाड़ी, भौरी, भरतकूप, शिवरामपुर व खोही क्षेत्र में होली मनाई गई।
राजनीतिक दलों के नेताओं ने खोली होली
चित्रकूट। राजनीतिक दलों के नेताओं के घरों में भी होली का उत्सव मनाया गया। जिसमें सांसद आर के सिंह पटेल, मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, सदर विधायक अनिल प्रधान, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष सपा शिवशंकर यादव व बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह आदि के होली खेली।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -