{"_id":"5f7dfa7b8ebc3e9bd357128e","slug":"door-to-door-surveillance-program-continues-continuousl-chitrakutt-news-knp5871063159","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: डोर टू डोर सर्विलांस का कार्यक्रम निरंतर चलता रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: डोर टू डोर सर्विलांस का कार्यक्रम निरंतर चलता रहे
विज्ञापन
चित्रकूट। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय की अध्यक्षता में बुधवार को कोविड-19 के नियंत्रण के संबंध में दो सौ शैय्या कोविड अस्पताल व कलक्ट्रेट में स्थापित एकीकृत कोविड कमांड कंट्रोल एंड सेंटर में बैठक हुई।
इसमें डीएम ने प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इम्तियाज को निर्देश दिए कि डोर टू डोर सर्विलांस का कार्य ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र में निरंतर चलता रहे। कंटेनमेंट जोन में गहन सर्विलांस का कार्य कराएं। इसमें किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही न हो।
बैठक में डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत स्वच्छता का जो कार्य कराया जा रहा है, उसकी प्रतिदिन सूचना उपलब्ध कराएं। शासन से निर्धारित बिंदुओं के आधार पर कार्य कराया जाए।
विज्ञापन
इस दौरान अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश स्वरूप पांडेय, उपजिलाधिकारी कर्वी रामप्रकाश व अपर उप जिलाधिकारी राजबहादुर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।