{"_id":"6ad5720393d49a9cf84f5e92ac8927e9","slug":"do-report-against-pradhan-who-were-taking-commision-for-service-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधा शुल्क लेने वाले प्रधानों पर कराएं रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधा शुल्क लेने वाले प्रधानों पर कराएं रिपोर्ट
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Tue, 10 Mar 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य विकास अधिकारी ने सचिवों से उन ग्राम प्रधानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा है, जिन पर समग्र गांवों में आवास आवंटन के नाम पर धन लेने का आरोप है। मंगलवार को कार्यालय में सचिवों और खंड विकास अधिकारियों के साथ हुई बैठक में उन्होंने कहा कि जो सचिव प्रधानों पर एफआईआर दर्ज कराने में हीलाहवाली करेगा, उस पर भी रिपोर्ट कराई जाएगी।
विज्ञापन
सीडीओ एनपी सिंह ने कहा कि ऐसी शिकायतें हैं कि कई प्रधानों ने लोहिया आवास के नाम पर सुविधा शुल्क लिया है। कई जगहों से तो 25-25 हजार रुपये लेने की शिकायतें हैं। दस प्रधानों के खिलाफ ऐसी शिकायतें हैं। उन्होंने आगाह किया कि यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इनके खिलाफ सचिव रिपोर्ट दर्ज कराएं। बताया कि समाजवादी पेंशन योजना में जिले के लगभग दस हजार खातों में गड़बड़ी सामने आई है।
विज्ञापन
इनमें से 4018 डुप्लीकेट डाटा हैं। इनमें नाम और अकाउंट नंबर समान हैं पर अंक की गणना गलत आ रही है। 2393 डाटा रिजेक्ट हैं। इनमें पेंशनर का नाम अलग है और खाताधारक का अलग। बताया कि इन्हें दुरुस्त किया जा रहा है और शासन की मंशा के अनुसार गरीब को ही योजना का लाभ दिलाया जाएगा। उन्होंने सचिवों से कहा कि जॉब कार्डधारकों के आधार कार्ड नंबर बैंकों से लिंक कराएं। मौके पर खंड विकास अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी और अन्य अधिकारी, सचिव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन