फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   do pakshon mein laathiyaan chaleen, phaayaring se dahashat

दो पक्षों में लाठियां चलीं, फायरिंग से दहशत

Sat, 01 Aug 2020 09:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
do pakshon mein laathiyaan chaleen, phaayaring se dahashat
चित्रकूट। मुख्यालय से सटे बनकट गांव में एक परिवार के दो पक्ष जमीन पर कब्जे को लेकर भिड़ गए। इनमें लाठी चलने के साथ फायरिंग की गई। इससे गांव में दहशत का माहौल है। मारपीट में दोनों पक्ष से आठ लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन

बनकट के भगवानदीन यादव पुत्र मुन्ना ने बताया कि शुक्रवार की रात वह अपने खेत से घर लौट रहे थे। रास्ते में घात लगाए बैठे पुरवा निवासी शिवपूजन, चंद्रकिशोर, जगदीश, रूपनारायण व चार अन्य लोगों ने लाठी डंडे और असलहे लेकर रोक लिया। जमीन को अपना बताकर निकलने से मना कर पिटाई कर दी। वह यहां से भागे तो फायरिंग करने लगे। बाद में आरोपियों ने घर आकर परिवार के लोगों को पीट दिया। वहीं कल्लू का पुरवा निवासी शिवपूजन यादव पुत्र राम स्वयंवर ने बताया कि उनकी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन

विरोध करने पर शुक्रवार रात भगवानदीन, रामप्रताप, वंशगोपाल व अमर सहित आठ लोग असलहे और लाठी लेकर घर में घुस आए। जमीन पर कब्जा छोड़ने का दबाव बनाया। मना करने पर पिटाई शुरू कर दी। परिजन बचाने आए तो फायरिंग करने लगे। घर के अन्य सदस्यों को भी चोट आई हैं। सूचना पर रात को पुलिस बल गांव पहुंच गया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। कोतवाल पंकज पांडेय ने बताया कि दोनों पक्ष से मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed