{"_id":"17a2b195fae4d6c1709b32417837eb07","slug":"do-not-slow-campaign-against-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैतों के खिलाफ धीमा न हो अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डकैतों के खिलाफ धीमा न हो अभियान
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Fri, 25 Dec 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजी जोन ने डकैतों के खिलाफ अभियान में कोई कमी न
विज्ञापन
रखने के निर्देश दिए। इनामी अपराधियों को अभियान चलाकर जेल भेजा जाए।
लापरवाही करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कड़ी कार्रवाई भी की
जाए।
आईजी जोन ब्रजभूषण शर्मा शुक्रवार को पहले भगवान कामतानाथ के दर्शन किए। इसके बाद पुलिस लाइन में जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक में कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे दस्यु उन्मूलन अभियान की तरह यहां भी इस अभियान को गति दी जाए।
ग्रामीणों को सुरक्षित जीवन जीने के लिए पुलिस मदद करे। जनता के साथ थाना व चौकी प्रभारी सभ्यता से पेश आए। जो भी पुलिस अधिकारी लापरवाही करेगा उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आईजी जोन ने कहा कि लंबित विवेचनाओं का निस्तारण समय सीमा के अंदर करें।
शासन की मंशानुरूप पीड़ित व फरियादी को समय से न्याय मिले। यही पुलिस की सफलता है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक केके चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक आरडी चौरसिया,सीओ सिटी राजेश कुमार, बैजनाथ, सत्यवीर सिंह, कोतवाल रनवीर ङ्क्षसह व लाइन प्रभारी भरत सिंह आदि मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शनिवार को आईजी जोन पुलिस लाइन व कार्यालय का निरीक्षण करेंगे।