{"_id":"67631241430c4233190ada08","slug":"do-not-call-chitrakoot-police-during-maha-kumbh-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-111803-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: महाकुंभ में न बुलाएं चित्रकूट की पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: महाकुंभ में न बुलाएं चित्रकूट की पुलिस
विज्ञापन
चित्रकूट। प्रयागराज में लग रहे महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालु जुटेंगे। इस दाैरान लाखों श्रद्धालु चित्रकूट में भी मंदाकिनी में डुबकी लगाने और दर्शन करने आएंगे।
इसकी तैयारियों को लेकर पुलिस विभाग ने सक्रियता दिखाई है। अपर एसपी ने जोन व रेंज कार्यालय में पत्र लिखकर कहा कि यहां की पुलिस को प्रयागराज न भेजा जाए, क्योंकि चित्रकूट में भी भीड़ होगी। इतना ही नहीं अन्य जिलों से पुलिस कर्मी चित्रकूट भेजे जाएं।
प्रयागराज संगम आने जाने के बीच अयोध्या व चित्रकूट धर्मनगरी में भी लाखों श्रद्धालुओंं का जमावड़ा होगा। इसके लिए हर विभाग तैयारी कर रहा है। परिवहन विभाग 100 से अधिक बसें व रेलवे ने 12 बसें सभी बाया चित्रकूट चलाएगा।
विज्ञापन
डीएम शिवशरणप्पा हर दिन कुंभ की तैयारियों को लेकर समीक्षा कर रहे हैं। सुरक्षा सबसे अहम मुद्दा है। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने मंदाकिनी किनारे से लेकर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, रैन बसेरा, विश्रामालय, बरगढ़ व राजापुर में पार्किंग स्थल बनाने व यहांं सुरक्षा व्यवस्था की रूपरेखा बना रहे हैं।
यहां लगभग 1100 पुलिसकर्मी हैं। महाकुंभ में इतने कर्मी नाकाफी होंगे। ऐसे में प्रयागराज जोन व बांदा रेंज को पत्र लिखकर कहा है कि चित्रकूट की पुलिस को प्रयागराज न भेजा जाए। इसकी यहीं पर बहुत जरूरत है। साथ ही यह भी लिखा गया कि बांदा, हमीरपुर, महोबा से लगभग 500 पुलिस कर्मी चित्रकूट भेजे जाएं ताकि यहां की व्यवस्था सुचारू रह सके। (संवाद)