फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Do not be tempted by greed in MNREGA, complete work

मनरेगा में न करें लोभ लालच, पूरा करें काम

Fri, 21 Aug 2020 03:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:05 PM IST
विज्ञापन
Do not be tempted by greed in MNREGA, complete work
चित्रकूट। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने कहा कि लोभ लालच के चक्कर में न पड़ें। मनरेगा के कार्य को पूरी पारदर्शिता के साथ कराएं। प्रवासी मजदूरों को अधिक से अधिक रोजगार दिलाया जाए। इस वर्ष फसलें अच्छी हैं। किसानों की समस्याओं को देखते हुए गौशाला का संचालन कराएं। ताकि उनके फसलों को बचाया जा सके।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन निर्माण तथा गोशालाओं के संचालन के संबंध में खंड विकास अधिकारियों व ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के साथ बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जिसमें जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों से कहा कि गांव में विकास कार्यों पर कुछ स्थानों पर अच्छा कार्य हो रहा है, लेकिन कुछ क्षेत्रों से काफी समस्याएं हैं। कार्यों को सही तरीके से करें। किसी प्रकार की अनियमितता करेंगे तो कार्यवाही होगी। जहां पर गोशाला नहीं है वहां पर तत्काल व्यवस्था कर ले। जिन गांव में शासकीय भूमि मिल गई है वहां पर अभियान चलाकर गोशाला का निर्माण कर अन्ना गोवंश को गोशाला के अंदर कराएं। भरण पोषण का भी भुगतान समय से कराएं। किसी प्रकार की अनियमितता नहीं होना चाहिए। चेक लिस्ट बनी है उसमें सूचना भरकर समिति के हस्ताक्षर कराते हुए पत्रावली प्रस्तुत करें। ताकि भुगतान की कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी ने कहा कि सचिव गांव के विकास कार्य गुणवत्तापूर्ण कराएं। कहीं पर कोई लापरवाही न हो। कहा कि गोशाला संचालन में लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंताओं का भी सहयोग ले। बैठक में जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी संजय कुमार पांडेय, उपायुक्त मनरेगा दयाराम यादव, डीसीएम राम उदरेज यादव सहित संबंधित अधिकारी ग्राम पंचायत विकास अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed