फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   DM reprimanded the officials on Kisan Diwas.

Chitrakoot News: किसान दिवस में डीएम ने अधिकारियों की लगाई फटकार

Thu, 16 Apr 2026 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 16 Apr 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
DM reprimanded the officials on Kisan Diwas.
चित्रकूट। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें डीएम ने किसानों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों से समस्याओं का निस्तारण न होने का कारण पूछा। इसके बाद सभी समस्याओं का समय से निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने दो टूक कहा कि किसान तक पहुंचाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम पुलकित गर्ग ने किसानों से फार्मर रजिस्ट्री कराने की अपील की। ग्राम स्तर पर समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम सचिवालयों में सचिव और लेखपाल की उपस्थिति का रोस्टर तय किया जाए। इसके साथ ग्राम पंचायत बियावल में 118 किसानों को फसल बीमा का लाभ न मिलने के मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने तत्काल जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। मऊ स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर बोरों की कमी की शिकायत पर संबंधित अधिकारी को मौके पर जाकर व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा। डीएम ने अतरौली माफी गोशाला के संचालन के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं से आवेदन करने के लिए कहा। साथ ही किसान यूनियन से अपील की कि वह ग्रामीणों को जागरूक करें और गोवंश को खुले में न छोड़ा जाए। रेहुटिया क्षेत्र में नाला कटान की समस्या को लेकर मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए गए कि स्थल निरीक्षण कर मनरेगा से कार्ययोजना तैयार की जाए, जिससे कटान रोका जा सके। इस मौके पर सीडीओ डीपी पाल व किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed