फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   DM instructed to take action on negligence in voter list revision

Chitrakoot News: मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही पर डीएम ने कार्रवाई की दी हिदायत

Sun, 15 Feb 2026 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 15 Feb 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
DM instructed to take action on negligence in voter list revision
फोटो 14सीकेटीपी 13- बूथ के निरीक्षण में मतदाताओं से बातचीत करते डीएम। संवाद
चित्रकूट। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने शनिवार को मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्यों का जायजा लेने के लिए विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं तक नोटिस न पहुंचाने वाले संबंधित बीएलओ पर कार्रवाई की चेतावनी दी। कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने नगर क्षेत्र कर्वी के लक्ष्मणपुरी स्थित बूथ संख्या 450 और कुंजनपुरवा के कंपोजिट विद्यालय बूथ संख्या 226 का दौरा कर पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति जानी। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि पुनरीक्षण कार्य में विसंगति के निराकरण पर सर्वाधिक ध्यान केंद्रित करें। उन्होंने सुपरवाइजरों को निर्देशित किया कि वे आधार कार्ड और परिवार रजिस्टर का मिलान कर डेटा की शुद्धता सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जब सुपरवाइजरों ने जिलाधिकारी को बताया कि मतदाताओं को अभी तक नोटिस प्राप्त नहीं हुए हैं, तो उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल नोटिस प्रिंट कराकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम ने चेताया कि यदि नोटिस वितरण में विलंब हुआ या कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाई गई, तो संबंधित उत्तरदायी कार्मिक के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विसंगतियों के तत्काल निस्तारण के निर्देश
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक बूथ से कम से कम 50 मतदाताओं को नोटिस तामील कराते हुए उनकी सुनवाई की जाए और पाई गई विसंगतियों का मौके पर ही निस्तारण कर उसे तत्काल बीएलओ एप पर अपलोड किया जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता अक्षम्य होगी। इस अवसर पर बीईओ नगर क्षेत्र प्रदीप दीक्षित, बीडीओ कर्वी महिमा विद्यार्थी, सुपरवाइजर नरेंद्र कुमार सहित अन्य बीएलओ उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed