फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   dm chitrakoot

स्वास्थ्य जांच में लापरवाही की तो होगी कड़ी कार्रवाई

Thu, 04 Jun 2020 10:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
dm chitrakoot
चित्रकूट। डीएम शेषमणि पांडेय की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान कोरोना की रोकथाम पर चर्चा हुई। डीएम ने कहा कि ग्राम निगरानी समिति से प्रतिदिन फीडबैक लें और सूचना उपलब्ध कराएं। प्रवासी अस्वस्थ मिले तो निगरानी समिति सूचना दें। किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अन्यथा निगरानी समिति के सदस्यों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

गुरुवार को बैठक में डीएम ने कहा कि प्रवासी कामगारों के स्वास्थ्य परीक्षण में लापरवाही न करें नहीं तो कठोरतम कार्रवाई होगी। सीडीओ से कहा कि राजापुर, मऊ तथा मानिकपुर में सैंपलिंग और क्वारंटीन की व्यवस्था करें। बस स्टॉप, रेलवे स्टेशनों पर स्वास्थ्य टीम उपलब्ध रहे।
विज्ञापन

प्रभागीय वनाधिकारी कैलाश प्रकाश को निर्देश दिए कि 5 जून को पर्यावरण दिवस पर सभी खंड विकास अधिकारी ग्राम सभाओं में सार्वजनिक स्थलों पर वृक्षारोपण कराएं। वृक्षारोपण के लिए गड्ढों की खुदाई करा लें। जहां पर मनरेगा के कार्य चल रहे हैं तो वहां मनरेगा से वृक्षारोपण हो। मनरेगा के कार्यों का भुगतान समय से किया जाए। ताकि मजदूरों को समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने खंड विकास अधिकारियों से कहा कि गौशालाओं पर गोवंश जितने पंजीकृत हैं वह पूरे रहे। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से कहा कि सभी गौशालाओं पर पशु चिकित्सा अधिकारियों को लगाकर गोवंशो का स्वास्थ्य परीक्षण कराएं। विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्युत व्यवस्था तत्काल ठीक कराएं। कहीं पर विद्युत की समस्या नहीं होना चाहिए। पेयजल योजनाओं पर कहा कि जो भी समस्याएं प्राप्त हों उनका तत्काल निस्तारण करें।

डिप्टी आरएमओ को निर्देश दिए कि गेहूं खरीद बढ़ाएं। तिलहन की खरीद भी कराएं। उन्होंने कहा कि मंदाकिनी पुर्नजीवीकरण में जो कार्य चिन्हित किए गए हैं उन पर संबंधित विभाग तत्काल कार्य शुरू करा दें। सीडीओ डॉ महेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी, उप जिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed