{"_id":"5f848db78ebc3eefbc77e9e2","slug":"dm-annoyed-for-not-following-instructions-in-rejuvenation-scheme-chitrakutt-news-knp588076619","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट : कायाकल्प योजना में निर्देशों का पालन न होने पर डीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट : कायाकल्प योजना में निर्देशों का पालन न होने पर डीएम नाराज
विज्ञापन
चित्रकूट। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय की अध्यक्षता में विद्यालयों के ऑपरेशन कायाकल्प के संबंध में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। कायाकल्प योजनाओं में निर्देशों का पालन न होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने पिरामल संस्था को कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए।
डीएम ने खंड विकास अधिकारियों से कहा कि जिन ग्राम पंचायतों पर राज्य वित्त की धनराशि कम है, वहां पर मनरेगा कन्वर्जन से कार्य होना चाहिए। विद्यालयों में 14 पैरामीटर्स के विवरण उपलब्ध कराएं। जिन विद्यालयों पर कार्य प्रारंभ नहीं हुए वहां पर शुरू करा दें।
उन्होंने अधिशासी अधिकारियों को 15वें वित्त से विद्यालयों के कायाकल्प कराने के निर्देश दिए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को शासन से सीएसआर फंड की मांग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक में सीडीओ अमित आसेरी, डीडीओ आरके त्रिपाठी, डीपीआरओ संजय कुमार पांडेय, प्रभारी सीएमओ डॉ. इम्तियाज, डीसी एनआरएलएम राम उदरेज यादव, बीएसए ओमकार राणा सहित संबंधित अधिकारी व पिरामल संस्था के कर्मचारी मौजूद रहे।