फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   District government hospital ventilation

वेंटिलेटर पर हैं जिले के सरकारी अस्पताल

Tue, 06 Jan 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट Updated Tue, 06 Jan 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
District government hospital ventilation
सरकार चिकित्सा के नाम पर चाहे जितना खर्च करे और प्राथमिकताओं में इसे
विज्ञापन
लेने की बात कहे पर वास्तविकता में हालात जुदा है। चिकित्सकों, उपकरणों की कमी झेल रहे अस्पतालों में मूलभूत सुविधाएं तक नदारद हैं। आलम यह है कि हर तरफ गंदगी, पीने के पानी की पर्याप्त सुविधाएं नहीं और जिम्मेदारों से बात करो तो उनकी बातें भी समझ से परे होती हैं। अस्पताल में ब्लड बैंक खुला और फिर बंद भी हो गया। मंगलवार को सौ शैय्याओं वाले संयुक्त जिला अस्पताल का जायजा लिया तो कई बातें सामने आईं। जिला अस्पताल का हाल, तस्वीरों की जुबानी प्रस्तुत है--
 
हम अपनी मर्जी के मालिक
संयुक्त चिकित्सालय के बाहर का ही हाल बदतर है। मेन गेट का ही हाल खराब है। बाहर पीकदान की व्यवस्था नहीं है और इसकी कमी लोग वहीं दीवारों और फर्श पर थूककर पूरी कर लेते हैं।

महिलाओं को होती है दिक्कत
पंजीयन केंद्र के बाहर हालांकि स्त्री पुरुष की अलग अलग व्यवस्था है पर अक्सर एक ही कर्मचारी वहां बैठने की वजह से महिलाओं को काफी दिक्कत होती है।

वैसे ही डाक्टर कम, वो भी नदारद
वैसे ही चिकित्सकों की कमी है, जो हैं वे भी नदारद। अक्सर छुट्टी पर रहते हैं। ऐसे में केबिन खाली पड़े रहते हैं। आज भी कुछ केबिन ऐसे ही थे।

गंदगी से पहचानो यही है चालू
अस्पताल में पानी के लिए सीढ़ियों के नीचे, एक प्रसूता वार्ड के पास और एक मेडिसन वार्ड के पास वाटर कूलर लगा है। जिस कूलर के पास सबसे ज्यादा गंदगी नजर आ रही है, वहीं चालू है. बाकी दोनों बंद पड़े हैं। इसके अलावा किसी को पानी की जरूरत हो तो वह बाहर लगे हैंडपंप की सेवाएं ले।

वो तो कुछ और समझ गए...
जिला अस्पताल में चिकित्सक अपने काम में मशगूल थे। संवाददाता एक चिकित्सक के पास पहुंचा तो वह बोले, फोटो खींच रहे हो, घाटे में रहोगे...। शायद उनका आशय कुछ और था। जब उनसे बताया गया कि यहां के हालात पर खबर लिखी जा रही है और आप जो कह रहे हैं कर रहे हैं वह भी छप जाएगा। तब बाद में वह अपनी गलती मानने की बात कहने लगे और बोले, भाईसाहब, मैं गलत समझ गया, सारी।

न पर्याप्त स्टाफ और न पर्याप्त संसाधन
प्रभारी सीएमएस डा. चौधरी ने बताया कि यहां पर कुछ 36 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से बीस पर चिकित्सक कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल अधीक्षक का ही पद खाली चल रहा है। इसके अलावा चेस्ट फिजीशियन, सर्जन, नेत्र रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, रेडियोलाजिस्ट, एथोलाजिस्ट, स्किन, कार्डियोलाजिस्ट, स्त्री रोग विशेषज्ञ, जनरल फिजीशियन के पद रिक्त हैं। ईएनटी विशेषज्ञ लंबे समय से छुट्टी पर हैं। अल्ट्रासाउंड मशीन रखी है पर चलाने वाला कोई नहीं है। उन्होंने बताया कि डस्ट बिन के लिए ठेकेदार को कहा है। जल्द ही जरूरत के मुताबिक चारों प्रकार के डस्ट बिन लगा दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों को अपनी निर्धारित पोशाक एप्रेन पहनकर बैठने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed