फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Distributed relief items to fire victims

अग्नि पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी

Wed, 27 Apr 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Wed, 27 Apr 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Distributed relief items to fire victims
गेहूं देते सपा नेता नरेंद्र कुमार गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
अर्की के करौंदिहाई पुरवा गांव में हुए भीषण अगिभनकांड के बाद 60 पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री मुहैया कराने का सिलसिला चल रहा है। बुधवार को सपा व भाजपा नेताओं ने गांव पहुंच कर पीड़ितों के आंसू पोछें । अफसरों की टीम ने भी पीड़ितों को काफी मात्रा में राहत सामग्री बांटी। डीएम ने सभी अगिभनपीड़ितों को लोहिया आवास दिलाने के  निर्देश दिए।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव नरेंद्र कुमार गुप्ता ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित ग्रामीणों से बात कर  उनके आग से जले घरों का निरीक्षण किया। उन्होने पीड़ितों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने पीड़ित परिवारों को 50 किलो गेहूं और एक बोरी आलू दिया। गौरीशंकर मिश्रा, फराज खान व सलीम आदि मौजूद रहे। पूर्व सांसद बालकुमार पटेल व सदर विधायक वीरसिंह पटेल ने भी पुरवा जाकर अग्निपीड़ितों के आंसू पोंछे।
विज्ञापन


उन्होेेने ग्रामीणों को तीन दिन की भोजन सामग्री के साथ पीड़ित बच्चों को कपड़े भी बांटे। साथ ही पीड़िता  नीता की गुरुवार को होने वाली शादी का पूरा खर्च उठाने का भरोसा दिया। इसके अलावा डाक्टरों की टीम भेजने के साथ आवास के लिए सर्वे कराने का भी आश्वासन दिया। पवन पटेल आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में भाजपा नेता शिवशंकर सिंह व सुभाष अग्रवाल ने अगिभनपीड़ितों को पन्नी, लाई- चना व बिस्कुट के पैकेट बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को सीडीओ दिनेश कुमार, एसडीएम सीपी उपाध्याय,डीडीओ अजितेंद्र मिश्रा व बीडीओ श्रीकांत त्रिपाठी ने पुरवा जाकर सभी अग्निपीड़ितों को बर्तन, आटा, तेल,गुड, दाल, मसाला, नमक, टमाटर, प्याज और आलू बांटा।


उधर  करौंदिहाईपुरवा में सर्वे के बाद जिला प्रशासन ने माना गांव में कुल 58 घर पूरी तरह जले हैं। 58 पीड़ित परिवारों की सूची तैयार की गई। आंशिक रूप से जले घरों की भी सूची बनाई जा रही है। डीएम मोनिका रानी ने बताया अग्निकांड प्रभावित लोगों को लोहिया आवास दिलाने के अफसरों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed