{"_id":"68c5c41505ecbcf19d0953e0","slug":"disposal-of-109781-cases-in-lok-adalat-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-120830-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: लोक अदालत में 1,09,781 वादों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: लोक अदालत में 1,09,781 वादों का निस्तारण
Sun, 14 Sep 2025 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 14 Sep 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
फोटो05सीकेटीपी-9- परिचय- लोक अदालत के दौरान सुलह समझौता के बाद मौजूद पति पत्नी व जज। संवाद
चित्रकूट । जिला न्यायालय में शनिवार को लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 1,09,781 वादों का निस्तारण करते हुए कुल 6,32,82,826 रुपये (छह करोड़ 32 लाख 82 हजार आठ सौ 26 रुपये) अर्थदंड प्रतिकर व बैंक ऋण वसूली के रूप में वसूल किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत में श्रीकृष्ण यादव मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण द्वारा 40 वादों का निस्तारण किया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय राकेश कुमार यादव द्वारा 26 वादों का निस्तारण किया। कई वर्षों से एक-दूसरे से अलग हुए 23 जोड़ों को आपस में सुलह कराकर एक साथ भेजा गया। राममणि पाठक विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट द्वारा चार वादों का निस्तारण किया। रेनू मिश्रा विशेष न्यायाधीश पाक्सो द्वारा एक वाद का निस्तारण करते हुए 500 रुपये अर्थदंड वसूला गया। नीरज श्रीवास्तव अपर जिला जज द्वितीय द्वारा तीन व नीलू मैनवाल अपर जिला न्यायाधीश एफटीसी द्वारा 156 वादों का निस्तारण किया गया।
प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिन कुमार दीक्षित ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 109781 वादों का निस्तारण कराकर छह करोड़ बत्तीस लाख बयासी हजार आठ सौ छब्बीस रुपये अर्थदंड प्रतिकर व बैंक ऋण वसूली के रूप में वसूल किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर अग्रणी जिला प्रबंधक इंडियन बैंक अनुराग शर्मा, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता व महासचिव पंकज त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।