फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Digital Ram Katha started in Ramayana Darshan

चित्रकूटः रामायण दर्शन में शुरू हुई डिजिटल रामकथा

Wed, 28 Sep 2022 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Digital Ram Katha started in Ramayana Darshan
चित्रकूट। 9.50 करोड़ रुपये की लागत से बने रामायण दर्शन व डिजिटल गैलरी का विश्व पर्यटन दिवस पर शुभारंभ हो गया। मंगलवार को सांसद आरके सिंह पटेल ने इसे जनता को समर्पित किया। पर्यटन मंत्रालय की स्वदेश दर्शन योजना के तहत इसे तीर्थयात्रियों के लिए तैयार करवाया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव ने बताया कि रामायण दर्शन शो प्रभु श्री रामचंद्र के जीवन वृत्त पर आधारित प्रोजेक्शन शो है। इसे आमजन के लिए गुरुवार को छोड़कर प्रतिदिन संचालित किया जाएगा। शो का समय 11 से एक व तीन से पांच बजे तक रहेगा। टिकट दरें 20 और 10 रुपये रहेंगी।
विज्ञापन

पांच वर्ष तक के बच्चों का प्रवेश निशुल्क होगा। शो की अवधि 35 मिनट की हैं। पर्यटन विभाग से संचालित यह शो जनपद के लिए पर्यटन के एक नए आयाम स्थापित करेगा। कर्वी नरेंद्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, पंकज अग्रवाल व शक्ति प्रताप सिंह तोमर सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। गौरतलब है कि करोड़ों रुपये की लागत से कामदगिरी परिक्रमा मार्ग पर स्थित रामायण दर्शन का मुख्यमंत्री ने दो माह पूर्व लोकार्पण कर दिया था, लेकिन यह जनता के लिए खुला नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed