फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Did not take into account the compensation of farmers

किसानों के खाते में नहीं पहुंची मुआवजा राशि

Sun, 01 Jan 2017 11:10 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Sun, 01 Jan 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Did not take into account the compensation of farmers
पटेल तिराहे पर किसान यूनियन के धरने में बोलते किसान नेता हरदेव सिंह। - फोटो : अमर उजाला
भारतीय किसान यूनियन के तत्वावधान में रविवार को किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर को शहर के पटेल तिराहे पर धरना प्रदर्शन किया। जिसमें किसान नेताओं ने कहा कि सूखा राहत की धनराशि व खेतों की सिंचाई आदि की समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों ने आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक इनका समाधान नहीं कराया गया है। अन्ना मवेशियों की समस्या का निराकरण कराने के लिए सही दिशा में प्रयास नहीं हो रहे हैं। धरने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन सदर एसडीएम को दिया गया।
विज्ञापन



धरने में जिलाध्यक्ष राम सिंह पटेल ने कहा कि सूखा राहत की राशि कई किसानों को नहीं मिल रही है जबकि उनकी फसल बरबाद हो गई थी। धान खरीद केंद्रों में धान न खरीदे जाने से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन


नहरों का पानी  टेल तक नहीं पहुंच रहा। धान खरीद  केंद्राें में धान खरीदने का कार्य नहीं किया जा रहा है। किसान नेता हरदेव सिंह ने कहा कि जनपद की नहरों में पानी चल रहा है लेकिन टेल तक न पहुंचने के कारण किसानों की समस्या का समाधान नहीं किया गया। किसानों के फसल बीमा को पारदर्शी बनाने के लिए कार्य किया जाए। अन्ना प्रथा प्रथा समाप्ति के चलाये जा रहे कार्यक्रमों में गति दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed