Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Dharmanagri: Encroachment removed, shopkeepers protest

धर्मनगरी: हटाया अतिक्रमण, दुकानदारों ने किया विरोध

Thu, 01 Jun 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 01 Jun 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Dharmanagri: Encroachment removed, shopkeepers protest
चित्रकूट/खोही। धर्मनगरी में बुधवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसमेंं परिक्रमा मार्ग में फुटपाथ में खुली दुकानें भी हटाई गईं। इस पर दुकानदारों ने विरोध जताया। एक महिला तो अपनी दुकान की छत पर चढ़कर जमकर विरोध जताया।
विज्ञापन

वही, कई अन्य दुकानदारों ने कहा कि कई साल से परिक्रमा मार्ग के किनारे दुकान खोलकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। इसके बाद भी उनको हटा दिया गया । अधिकारियों ने कहा कि जो भी सरकारी जमीन में दुकानें व मकान अवैध रूप से बनाए गए हैं। उनको हटाने का कार्य किया जा रहा।
विज्ञापन

धर्मनगरी क्षेत्र में बुधवार को खोही क्षेत्र में परिक्रमा मार्ग मेें बरहा के हनुमान मंदिर से लेकर जलेबी वाली गली तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिसमें परिक्रमा मार्ग के किनारे खुली लगभग 20 दुकानों को हटाने का कार्य किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें कई ऐसी दुकानें शामिल रहीं जो अस्थायी रूप से टिन टप्पर बनाकर खोली गई थी। वहीं कुुछ दुकानदारों ने पक्का निर्माण भी करा लिया था। जिसको हटाने का कार्य किया गया। अभियान एसडीएम सदर राजबहादुर के नेतृत्व किया गया। इस मौके पर नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी लाल जी यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed