फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Dharmanagari lit up with five lakh lamps on Shri Ram's birth anniversary

श्रीराम जन्मोत्सव पर पांच लाख दीपों से जगमगा उठी धर्मनगरी

Mon, 11 Apr 2022 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Dharmanagari lit up with five lakh lamps on Shri Ram's birth anniversary
धर्मनगरी चित्रकूट में गौरव दिवस पर रामनवमी को पांच लाख दीप जलाए जाने के क्रम में दियों की रोशनी स? - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। श्रीराम जन्मोत्सव पर रविवार को धर्मनगरी में मध्यप्रदेश सरकार की ओर से गौरव दिवस का आयोजन किया गया। एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह समेत इस कार्यक्रम में शिरकत की। शाम होते ही धर्मनगरी पांच लाख दीपों से जगमगा उठी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सबसे पहले कामता नाथ प्राचीन मुखार बिंद मंदिर पहुंचे थे। विधिविधान से सपत्नीक पूजन व आरती की। इसके बाद मंदिर परिसर के बाहर ही 1100 दीपों को प्रज्ज्वलित कर गौरव दिवस का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पांच लाख दीये जलाकर पूरे देश में एकता व सद्भाव का संदेश दिया जाएगा। इसके बाद उन्होंने थाना परिसर में पौधरोपण किया और पुलिस बल के परेड की सलामी भी ली।
विज्ञापन

इसके बाद वह सिरसावन पहुंचे और उन्होंने थाना चित्रकूट के नवनिर्मित थाना भवन व कामदगिरी पुलिस चौकी भवन का लोकार्पण किया। उद्यमिता विद्यापीठ में भारतरत्न नानाजी देशमुख की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। विभिन्न क्षेत्र में कोरोना काल के दौरान बेहतर काम करने वाले 11 लोगों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एमपी के पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री राम खेलावन पटेल, सांसद गणेश सिंह, कांग्रेस विधायक नीलांशु चतुर्वेदी, कमिश्नर अनिल सुचारी, एडीजीपी केपी व्यंकट राव, कलक्टर अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, नगर निगम आयुक्त तन्वी हुड्डा, सीईओ जिला पंचायत डा.परीक्षित राव मौजूद रहे।
चिलचिलाती धूप से सीएम भी दिखे परेशान
खोही(चित्रकूट)। धर्मनगरी में लगभग दो घंटे तक रुके मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व उनकी पत्नी साधना सिंह ने सोचा ही नहीं होगा कि तेज धूप व 45.5 डिग्री के तापमान का सामना करना पडे़गा। इसीलिए ऐसी कोई तैयारी भी नहीं कर आए थे। दोपहर लगभग दो बजे हेलीकाप्टर से सीएम व उनकी पत्नी उतरीं तो कार्यकर्ताओं के साथ गर्मजोशी से मिले। हेलीकाप्टर से लगभग 60 मीटर तक कार में सवार होने के लिए पैदल चले तो सारी हकीकत सामने आ गई। चिलचिलाती धूप से हलाकान हो गए और साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों व नेताओं से साफी मांगी। साफी को सिर पर ढकने के बाद भी उसे कान में हाथ लगाकर पकड़े रहे। कुछ इसी प्रकार उनकी पत्नी लगातार पानी की बोतल हाथ में लिए रहीं। (संवाद)
साधु-संतों को सम्मानित कर लिया आशीर्वाद
खोही(चित्रकूट)। मुख्यमंत्री ने उद्यमिता विद्यापीठ व सिरसावन स्थित नया थाना भवन के लोकार्पण के दौरान मौजूद धर्मनगरी के सभी साधु-संतों को माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। (संवाद)
कांग्रेसी नेताओं को पकड़ा
खोही(चित्रकूट)। सतना व चित्रकूट के कांग्रेसी नेता मुन्ना पांडेय व वेद मिश्रा ने कुछ साथियों के साथ मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने का प्रयास किया। कांग्रेसियों की टीम जैसे ही मुख्यमंत्री के काफिले के पास पहुंची तो मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद सभी को थाने ले गई। शाम चार बजे मुख्यमंत्री के हेलीकाप्टर उड़ने के बाद कांग्रेसियों को छोड़ दिया गया। (संवाद)

मार्ग बंद करने से तीर्थयात्री हुए हलाकान
खोही(चित्रकूट)। मुख्यमंत्री का काफिला आरोग्यधाम से जब कामदगिरी मंदिर की ओर गया और वहां से लौटा तो इस दौरान मुख्य मार्ग को लगभग एक घंटे के लिए बंद कर दिया गया। रामनवमी होने के कारण धर्मनगरी में हजारों भक्तों का जमावड़ा था, जो मठ मंदिरों में दर्शन करने जा रहे थे। ऐसे में उन्हें चिलचिलाती धूप में सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया। इसे लेकर तीर्थयात्रियों ने आक्रोश भी जताया। (संवाद)

 धर्मनगरी में गौरव दिवस पर रामनवमी को पांच लाख दिए जलाए जाने के क्रम में  राघवघाट पर दीप जलाते भक्त

धर्मनगरी में गौरव दिवस पर रामनवमी को पांच लाख दिए जलाए जाने के क्रम में राघवघाट पर दीप जलाते भक्त- फोटो : CHITRAKOOT

 उफ्फ...ये गर्मी- चित्रकूट आगमन पर आरोग्यधाम हेलीपैड पर उतरते ही 45 डिग्री से अधिक तापमान में मप्र के

उफ्फ...ये गर्मी- चित्रकूट आगमन पर आरोग्यधाम हेलीपैड पर उतरते ही 45 डिग्री से अधिक तापमान में मप्र के- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed