{"_id":"664f81b22f3a31f3860743a6","slug":"devotees-took-a-dip-in-mandakini-on-buddha-purnima-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-107136-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में लगाई डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में लगाई डुबकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। बुद्ध पूूर्णिमा पर तकरीबन 50 हजार श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में स्नान किया। भगवान कामदनाथ के दर्शन कर परिक्रमा लगाई।
बुद्ध पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्मनगरी पहुंचे। मंदाकिनी में स्नान के बाद भगवान कामदनाथ के दर्शन कर कामदगिरि की परिक्रमा लगाई। जानकीकुंड, सती अनुसूइया आश्रम आदि तीर्थ स्थानों के दर्शन किए। श्रद्धालुओं को समाज सेवियों ने शर्बत पिलाया। इसके अलावा मानिकपुर, राजापुर, मऊ क्षेत्र में भी श्रद्धालुओं ने नदी में स्नान कर बुद्ध पूर्णिमा का पर्व मनाया। कई जगह गोष्ठी भी की गई।
इनसेट
भारतीय बौद्ध महासभा ने बुद्ध पूर्णिमा पर महात्मा गौतम बुद्ध की जयंती शहर के विद्यानगर स्थित पीतांबरम पैलेस गार्डेन में मनाई। उनके उददेश्यों की जानकारी दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते डॉ. ज्ञान चंद्र बौद्ध ने कहा कि पंचशील का पालन करने से मानव का कल्याण संभव है। आलोक बौद्ध ने कहा कि रूढ़वादिता व अंधविश्वास को त्यागने के लिए महिलाओं को जागरूक होना होगा। धर्मेंद्र कुमार भाष्कर ने कहा कि ज्ञान व धर्म के रास्ते पर चलने की सीख महात्मा बुद्ध ने दी। आभास महासंघ के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार सनेही ने कहा कि मानव का कल्यण बुद्ध के मार्गो से ही संभव हैं। इस मौके पर रामनाथ, रामऔतार, शिवप्रसाद, प्रेमचंद्र वर्मा, कपिल, बाबूलाल, संखवार, माताबदल, विनोद वर्मा नगीना, गीता मौजूद रहे। कई अन्य संगठनों ने भी महात्मा बुद्ध की जयंती मनाई।