फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Devotees take a dip in Mandakini on Kartik Purnima

चित्रकूटः कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में लगाई डुबकी

Mon, 30 Nov 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Devotees take a dip in Mandakini on Kartik Purnima
रामघाट पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंदाकिनी में डुबकी लगाते श्रद्धालु - फोटो : CHITRAKUTT
खोही(चित्रकूट)। कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाई। इसके बाद भगवान कामतानाथ के दर्शन कर पंचकोसीय परिक्रमा की। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मेला क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से यूपी व एमपी के प्रशासनिक अधिकारी सहित पुलिस के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन

सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा पर्व के चलते लाखों श्रद्धालु रामघाट पहुंचे, जिन्होंने मंदाकिनी नदी में स्नान कर पूजन अर्चन किया। साथ ही भगवान मत्यगजेंद्रनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया और भगवान कामतानाथ के दर्शन कर पंचकोसीय परिक्रमा लगाया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने दीपदान करने के बाद पंडितों को दान दिया। धर्मनगरी के जानकीकुंड, सती अनुसइया व भरतकूप सहित अन्य धार्मिक स्थानों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भक्तों ने धर्मनगरी के हनुमान धारा तीर्थ स्थल, परिक्रमा मार्ग स्थित बरहा के हनुमानजी मंदिर, शिवरामपुर स्थित लैनाबाबा के मंदिर, राजापुर कस्बा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पूजा पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed