फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Devotees reached Dharamnagari, will take a dip in Mandakini today on Amavasya

Chitrakoot News: धर्मनगरी पहुंचे श्रद्धालु, अमावस्या पर आज लगाएंगे मंदाकिनी में डुबकी

Fri, 05 Jul 2024 02:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Devotees reached Dharamnagari, will take a dip in Mandakini today on Amavasya
चित्रकूट। आषाण की अमावस्या पर श्रद्धालुओंं का जमावड़ा धर्मनगरी में लग गया है। रामघाट सहित अन्य मठ मंदिर व धर्मशालों में श्रद्धालुओं ने डेरा जमाया है। मुख्य पर्व शुक्रवार को दो लाख से अधिक श्रद्धालु मंदाकिनी नदी में स्नान करेंगे। सुरक्षा को लेकर मेला क्षेत्र में मजिस्ट्रेटों को तैनात किया गया। हाथरस की घटना को देखते हुए शाम से ही प्रमुख स्थलों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

अमावस्या से एक दिन पहले ही बड़ी संख्या मेंं श्रद्धालु भगवान कामदनाथ के दर्शन करने के लिए पहुंच गए। अमावस्या मेला में कानपुर के श्याम नगर निवासी कपिल शुक्ला, सतना शहर के प्रेमनगर मोहल्ला निवासी सूरज तिवारी ने बताया कि अमावस्या में कई साल से परिवार सहित आते हैं। बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है। मेला क्षेत्र डीएम शिवशरणाप्पा जीएन, एसपी अरूण कुमार सिंह ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। वही एमपी क्षेत्र में सतना डीएम अनुराग वर्मा, एसपी आशुतोष गुप्ता ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्था देखी।
विज्ञापन

इनसेट...
सुरक्षा में चूक नहीं होनी चाहिए -एसपी
हाथरस हादसे के बाद जिला प्रशासन सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से सक्रिय है। एसपी अरुण कुमार सिंह ने पुलिस अधिकारियों सहित थानाध्यक्षों की बैठक पुलिस सभागार में ली। उन्होंने कहा कि जिस पुलिस कर्मी की ड्यूटी जहां लगाई गई, उसी स्थान रहकर श्रद्धालुओं पर नजर रखे। एक स्थान पर भीड़ भाड़ अधिक नहीं होने पाए। इंटेलीजेंस एजेंसियों व अग्निशमन अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक नहीं होनी चाहिए। पूरी ईमादारी से कार्य करे। लापरवाही करने में बक्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-इनसेट
बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
मेला को देखते हुए मेला क्षेत्र में बड़़े वाहनों के प्रवेश में प्रतिबंध लगा दिया है। इनको दूसरे रास्तों से जाने की व्यवस्था की गई है। यातायात प्रभारी शैलेंंद्र सिंह ने बताया कि बेड़ी पुलिया से रामघाट तक का मार्ग वन वे रहेगा। भीड़ कम होने पर दोनों ओर आवागमन होगा। इसके अलावा शहर में भारी वाहनों का प्रवेश छह जुलाई रात तक रोका गया है। ट्रक व अन्य भारी वाहनों को बाई पास राजापुर से कमासिन, पीलीकोठी से सतना मार्ग की ओर वाहनों का आवागमन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed