फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Deputy Chief Minister sought answer on the plight of the district hospital

जिला अस्पताल की बदहाली पर उप मुख्यमंत्री ने मांगा जवाब

Sun, 01 May 2022 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister sought answer on the plight of the district hospital
फोटो-8- पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने किया टियूट। - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। जिला अस्पताल में शनिवार को प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह के फल वितरण के दौरान बेड पर मृत पड़ी महिला को छिपाने के लिए चादर से ढक देने के मामले में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अफसरों से जवाब मांगा है। इस पर जिला प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

रविवार को छुट्टी वाले दिन सीएमओ डा. भूपेश द्विवेदी व सीएमएस डा. राजेश खरे जिला अस्पताल पहुंचे। बंद कमरे में बैठक की फिर दो दो घंटे तक घटना से जुड़े सभी डाक्टर व स्टाफ को बुलाकर बयान लिए। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला भी सुबह से सक्रिय रहे। कलक्ट्रेट पहुंचकर सीएमओ व सीएमएस के साथ बैठक की। पूरे मामले से अवगत होने के बाद एडीएम कुंवर बहादुर सिंह और एसीएमओ की दो सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है। उन्होंने बताया कि कुछ जानकारी ले ली गई है, लेकिन अब जांच कमेटी पूरी रिपोर्ट देगी इसी आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

ये है मामला
जिले के प्रभारी व प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने शनिवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया था। जनरल वार्ड में वे फल वितरण कर रहे थे। तभी एक बीमार महिला (चरदहा गांव निवासी मैकी) के बेड के पास पहुंचे। महिला पर चादर पड़ी थी। मंत्री ने समझा वो सो रही है। इस पर वे उसकी मां से हालचाल लेकर और मरीज के लिए फल देकर चले गए। थोड़ी ही देर में पता चला कि जिसे फल दिए गए वो महिला मृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवेदना के फूल की जगह, ...फल दे आए: अखिलेश
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस मामले में ट्वीट कर सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने अपने ट्वीटर एकाउंट पर अमर उजाला में छपी खबर को टैग कर लिखा कि ‘मृतका को संवेदना के फूल की जगह असंवेदनशील मंत्री जी फल दे आए’ मृतका को श्रद्धांजलि, भाजपाइयों के लिए जनसंपर्क औपचारिकता है। अखिलेश के इस ट्वीट के बाद उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने ट्वीटकर जिले के स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से इस प्रकरण पर चार मई तक जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed