{"_id":"598ca4674f1c1b012d8b4571","slug":"dengue-larvae-found-at-seven-places","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात स्थानों पर मिले डेंगू के लार्वा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात स्थानों पर मिले डेंगू के लार्वा
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
जांच करते वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक आरके सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साफ-सफाई में लापरवाही से शहर में जगह-जगह डेंगू के लार्वा मिल रहे हैं। मलेरिया विभाग ने गुरुवार को जांच पड़ताल की। इसमें सात घरों के कूलरों और गमलों में डेंगू के लार्वा मिले। इसमें से दो को नोटिस दिया है।
विज्ञापन
मलेरिया विभाग की टीम ने शहर की लक्ष्मणपुरी और पांडेय कालोनी के 30 घरों और दुकानों में डेंगू के लार्वा की जांच पड़ताल की। जांच टीम घरों में रखे कूलर और गमलों में भरे पानी को चेक करने लगी तो कुछ लोगों ने आपत्ति की। जिन घरों में आपत्ति की गई, उन्हीं घरों में मच्छर व गंदगी भी खूब मिली। टीम ने कूलर और गमले के पानी को गिरवा दिया। कई स्थानों पर मलेरिया की दवा का छिड़काव कराया गया है।
विज्ञापन
वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि जांच के दौरान एक प्ले ग्रुप स्कूल के कूलर में डेंगू का लार्वा मिला। इसके अलावा आनंद मिश्रा, विवेक उपाध्याय, पप्पू, अभिषेक, पैयुस्वनी कुमार के घर के कूलर में भी लार्वा मिले। लार्वा को नष्ट करा दिया गया। जमा पानी को हटवाकर सफाई रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
जांच टीम ने प्ले ग्रुप स्कूल और सामाजिक कार्य करने वाली संस्था को नोटिस जारी किया है। इसमें चेतावनी दी कि है कि तीन दिन के अंदर सफाई न कराने और दोबारा निरीक्षण में डेंगू का लार्वा मिलने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। टीम में मलेरिया निरीक्षक रोहित व्यास भी शामिल रहे।