फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Demonstrators protest to increase commission

Chitrakoot News: कमीशन बढ़ाने के लिए कोटेदारों का प्रदर्शन

Thu, 28 Dec 2023 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Demonstrators protest to increase commission
चित्रकूट। आल इंडिया फेयर प्राइज शॉप डीलर्स फेडरेशन इकाई ने कोटोदारों की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम अभिषेक आनंद को दिया। कहा कि उनको भी अन्य राज्यों के कोटेदारों की तरह सुविधाएं दी जाएं। उनका कमीशन बढ़ाया जाए।
विज्ञापन

दिए गए ज्ञापन में कहा कि कोटेदार शासन के निर्देश पर राशन कार्ड धारकों को खाद्य सामग्री का वितरण करते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कोटेदारों को 90 रुपये प्रति क्विंटल ही दिया जाता है, जबकि अन्य राज्यों में अधिक लाभ दिया जाता है। गुजरात प्रदेश में 20 हजार रुपया मानदेय भी दिया जाता है। उत्तर प्रदेश के कोटोदारों को भी अन्य राज्यों के कोटेदारों की की तरह लाभ दिया जाए। इस मौके पर मानस प्रकाश, रामभरोसा, जानकीशरण गुप्ता, मुन्ना सिंह, मोतीलाल शिवकुमार, मीरा, रामगोपाल व बच्चा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




जमीन की कराई जाए पैमाइश
चित्रकूट। सेमरदहा निवासी रजउवा पुत्र बोधीलाल ने डीएम को लिखे पत्र में कहा कि उसकी पट्टे की जमीन है। इसकी पैमाइश कराने को राजस्व कर्मचारियों को कई बार पत्र दिया। इसके बाद भी जमीन की नाप नहीं की जा रही है। जमीन की पैमाइश कराई जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम पंचायत में बनाई गई समितियों को करें सक्रिय
पहाड़ी। ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड के तत्वावधान में पहाड़ी विकास सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य, स्वच्छता व पोषण समिति को सक्रिय करने को लेकर चर्चा की गई।

रीजनल मैनजर आदित्य भारद्वाज ने कहा कि घर व गांव में स्वच्छता रहेगी तो बीमारी नहीं फैलेगी। घरों की खाली पड़ी जमीन पर पोषण वाटिका तैयार करें। इसमें तैयार सब्जी का सेवन करें। यदि कोई बीमारी हो तो डाक्टरों को जरूर दिखाएं। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी दिनेश मिश्र व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी प्रभारी उदय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed