फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Demonstration was done regarding the incident that happened in Maha Kumbh

Chitrakoot News: महाकुंभ में हुई घटना को लेकर किया प्रदर्शन

Thu, 06 Feb 2025 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Demonstration was done regarding the incident that happened in Maha Kumbh
चित्रकूट। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने प्रयागराज के महाकुंभ में भगदड़ से श्रद्धालुओं की मौत होने के मामले को लेकर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित नौ सूत्री ज्ञापन तहसीलदार कर्वी को सौंपा। मृतकों और घायलों की सूची सार्वजनिक कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन

पार्टी के जिला सचिव अमित यादव के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी तहसील पहुंचे। जिला सचिव ने कहा कि महाकुंभ श्रद्धालुओं की मौत प्रदेश सरकार की लापरवाही के कारण हुई है। मृतकों की सूची प्रशासन जारी नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

जिम्मेदार अधिकारियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी के साथ आरोप लगाया कि अवैध खनन जारी है। जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन से कई गांवों में जलापूर्ति नहीं की जा रही। राशन कार्ड की साम्रगी के साथ दी जाने वाली साबुन व चाय की पत्ती घटिया कंपनी की है। इसके बाद भी धनराशि अधिक वसूली जा रही है। ।इस मौके पर चंद्रपाल, कमलेश, राजेंद्र, बृजभूषण, संदीप कुमार पांडेय, गोपी, बाला प्रसाद, श्यामबंदन, माताबदल व फूलचंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed