{"_id":"689a2a568c6743f3df0e339b","slug":"demonstration-against-the-arrest-of-sp-national-president-and-india-alliance-leaders-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-119166-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व इंडिया गठबंधन के नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व इंडिया गठबंधन के नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन
Mon, 11 Aug 2025 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 11 Aug 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
06फोटो 1 सीकेटीपी 7- परिचय- हाईवे पर प्रदर्शन करते सपाई। संवाद
चित्रकूट। चुनाव आयोग के खिलाफ दिल्ली में इंडिया गठबंधन की ओर से किए जाने वाले आंदोलन के दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव व अन्य नेताओं की गिरफ्तारी का सपाइयों ने सड़क पर प्रदर्शन कर विरोध किया। हाईवे पर नारेबाजी करते हुए सपाइयों ने आरोप लगाया कि भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग काम करता है और गलती बताए जाने पर सुधारने की बजाए दबाव बनाया जा रहा है।
सोमवार को मुख्यालय स्थित सपा कार्यालय में मौजूद सपाइयों को जैसे ही पता चला कि लोकसभा के बाहर चुनाव आयोग की नीतियों का विरोध करने के दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत इंडिया गठबंधन के नेताओं को गिरफ्तार किया गया तो सभी सड़क पर आ गए। भाजपा व चुनाव आयोग का विरोध जताते हुए सपा के कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकाल नारेबाजी की। पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल ने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा सरकार के इशारे में कार्य कर रहा है।
लोहिया वाहनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्भय सिंह पटेल ने कहा कि चुनाव आयोग वोटर लिस्ट से कई मतदाताओं के नाम एक साथ काटे जा रहे है जबकि वोट डालने का सभी को अधिकार है। सपा के जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव कहना कि सरकार पुलिस के बल पर इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं को दबाने का कार्य कर रही है। इसका जवाब सड़कों में प्रदर्शन कर किया जाएगा। इस मौके जिला महासचिव सत्यनाराण पटेल, सहाकारिता बैंक के पूर्व अध्यक्ष लवलेश यादव नरेंद्र यादव, गुलाब खान, रामनरेश अग्रहरि, संतोष जायसवाल, मंगल सिंह यादव आदि मौजूद रहे।