{"_id":"579f8dea4f1c1bda762b98d6","slug":"demands-of-home-guards-work-outs","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर होमगार्डों का कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर होमगार्डों का कार्य बहिष्कार
चित्रकूट
Updated Mon, 01 Aug 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में कार्य बहिष्कार के दौरान प्रदर्शन करते होमगार्ड।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समस्याओं का निराकरण न होने से नाराज होमगार्डाें ने सोमवार से कार्य बहिष्कार किया है। मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन
सोमवार को जिले भर के होमगार्डों ने कार्य का बहिष्कार कर कचहरी परिसर में बैठक की। जिसमें पदाधिकारियों ने कहा कि जवानों को मिलने वाला मानदेय इस महंगाई में परिवार का पालन पोषण करने के लिए काफी नहीं है। कई साल से उन्हें नियमित करने का आश्वासन दिया जाता रहा है।
विज्ञापन
लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। होमगार्डों ने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद जिलाधिकारी मोनिका रानी को ज्ञापन साैंपा। ज्ञापन में नियमित कर्मचारी बनाए जाने, रिटायरमेन्ट पर दस लाख रूपये दिये जाने, केन्द्रीय कर्मचारी के समान कर्मचारी घोषित किए जाने और दुर्घटना के समय कम से कम तीस लाख रूपये देने की मांग की।
विज्ञापन
इस मौके पर बैठा सिंह, रामलाल वर्मा, जगदीश प्रसाद, विष्णुकान्ती, लक्ष्मी प्रसाद,, रजंना यादव, अनिल कुमार, नत्थू प्रसाद, अनूप मिश्रा आदि मौजूद रहे।