फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Demand for work through MNREGA by phone call

चित्रकूट: फोन कॉल से करें मनरेगा के जरिये काम की मांग

Sun, 27 Dec 2020 10:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
Demand for work through MNREGA by phone call
चित्रकूट। मनरेगा के तहत कार्यों के आवंटन में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार ने एक अनूठी पहल शुरू की है। ग्राम्य विकास विभाग ने इसके लिए एक मोबाइल नंबर जारी किया है, जिस पर कॉल कर, एसएमएस या व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर कोई भी मनरेगा के तहत काम की मांग कर सकता है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लाभार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

सीडीओ अमित आसेरी ने बताया कि ग्राम्य विकास विभाग मजदूरों को काम दिलाने में हमेशा तत्पर रहता है। इसी के तहत एक नई पहल की गई है। मनरेगा सेल ने राज्य स्तर पर दो मोबाइल नंबर 9454464999 और 9454465555 जारी किए हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही सभी खंड विकास अधिकारी को भी निर्देशित किया गया है कि वह भी ब्लाक स्तर पर दो नंबर आवंटित करें और पंचायत स्तर पर उन नंबरों का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करें, जिससे लोगों को मनरेगा के तहत काम पाने में सहूलियत हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

काम पाने के लिए ग्रामीणों को इन नंबरों पर एसएमएस या व्हाट्सएप संदेश भेजना होगा। संदेश प्राप्त होने के बाद विभाग जल्द से जल्द लाभार्थियों को काम दिलाने का प्रयास करेगा। इस पारदर्शिता से अब श्रमिकों को ग्राम प्रधान, सचिव या सक्षम अधिकारी के सामने जी हुजूरी नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed