फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Deepotsav celebrated in the village as Paudh Deep Mahotsav

गांव में दीपोत्सव को पौध दीपमहोत्सव के रूप में मनाया

Thu, 04 Nov 2021 07:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
Deepotsav celebrated in the village as Paudh Deep Mahotsav
फोटो-16- पौधरोपण करते कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
मानिकपुर (चित्रकूट) प्रकाश के पर्व दीपोत्सव के पावन पर्व को तहसील क्षेत्र के ग्राम पाटिन के ग्रामवासियों ने अखिल भारतीय समाज सेवा संस्थान के साथ पौध दीप महोत्सव के रूप में मनाया। बृहस्पतिवार को गांव के आंबेडकर उद्यान में मियावाकी पद्धति से तैयार तपोवन के कार्य में सभी ग्राम वासियों के सहयोग से 631 वर्ग मीटर भूमि में आम, आंवला, पीपल, गूलर, करंज, बहेड़ा समेत 17 प्रजातियों के 900 पौधे लगाकर सेवा का संकल्प लिया गया। गांव की 21 कन्याओं ने कलश यात्रा निकालकर पर्यावरण को बचाने एवं पौधे लगाकर जल, जंगल जमीन को बचाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सभी ग्रामवासियों ने भूमि पूजन कर पौधे लगाए। साथ ही संकल्प लिया कि वे पौधे की देखभाल करेंगे तथा हर दीपावली को पौधे के पास दीप भी जलाएंगे। पर्यावरण एवं आजीविका के लिए ग्राम टिकरिया में एक तपोवन एवं एक उद्यान का कार्य भी संस्थान ने किया है। आज उद्यान में फल आ रहे हैं, जो किसान समिति के सदस्यों की आजीविका का आधार भी बन रहे हैं।
विज्ञापन

इस वर्ष भी टिकारिया उद्यान के समीप एक एकड़ माडल एवं बहुस्तरीय कृषि का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। कार्यक्रम में जलगम विकास समिति पाटिन के अध्यक्ष हीरामणि, सचिव देवनाथ यादव, रामबालक कुशवाहा, इटवा के रामनिहोरे, इंद्रजीत, विद्यावती जगन्नाथपुरम के राजेश कोल, संतोष कोल ,विजय सिंह, अजीत कोल, रामराज कोल, संजय शुक्ला व शुभम शुक्लाआदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed