{"_id":"5fa2e4648ebc3e9bbc066ae9","slug":"deepdan-fair-will-be-held-amidst-tight-security-chitrakutt-news-knp592460917","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटः कड़ी सुरक्षा संरक्षा के बीच होगा दीपदान मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटः कड़ी सुरक्षा संरक्षा के बीच होगा दीपदान मेला
विज्ञापन
चित्रकूट। लाखों लोगों की आस्था का पर्व दीपावली का मेला धर्मनगरी में पूरी तैयारी के साथ आयोजित किया जाएगा। एमपी के सतना के जिला प्रशासन के अधिकारियों व साधु-संतों ने कोरोना के चलते इसे स्थगित करने की योजना बनाई थी, लेकिन इस क्षेत्र में कोरोना का प्रभाव कम होने के चलते बुधवार को दोनों राज्यों के अधिकारियों ने संयुक्त बैठक में मेला आयोजन का निर्णय लिया। चित्रकूट व सतना के अधिकारियों ने कहा कि पूरी योजना बनाकर श्रद्धालुओं को सुविधा के लिए पार्किंग, ठहरने का इंतजाम, मंदाकिनी स्नान व परिक्रमा सकुशल कराएंगे।
मुख्यालय के कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय, जिलाधिकारी सतना अजय कठसेरिया, पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल, सतना एसपी धर्मवीर सिंह के साथ साधू-संतों की मौजूदगी में धनतेरस, दीपावली मेला व भैया दूज त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने की बैठक हुई।
इसमें जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने कहा कि किसी भी दशा में कोविड-19 के प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुए मेले को सकुशल संपन्न कराया जाए। मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य हो। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि यूपीटी सीतापुर से रामघाट तक का सड़क निर्माण कार्य तत्काल पूर्ण करा दें।
विज्ञापन
जहां पर पार्किंग स्थल बनाए जाने हैं, वहां पर स्लोप की व्यवस्था अवश्य कराएं। अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि परिक्रमा मार्ग में जो अंडरग्राउंड केबल का कार्य हो रहा है उसे 10 नवंबर के पहले पूरा किया जाए और दोनों तरफ के विद्युत विभाग के अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि कहीं पर अगर तार व पोल जर्जर है तो उन्हें तत्काल ठीक करा लिया जाए।
जिलाधिकारी सतना अजय कठसेरिया ने कहा कि नवरात्र के दौरान मैहर माता मंदिर पर भीड़ नहीं हुई थी। उसका मुख्य कारण यह था कि आसपास की जनता से जिला प्रशासन ने अपील की थी की भीड़ न हो। ऐसी व्यवस्था इस दीपावली मेले में भी करने की जरूरत है। दोनों तरफ के परिक्रमा परिक्षेत्र में नारियल व अगरबत्ती पर पूर्णतया रोक लगाया जाए। मध्य प्रदेश के लोगों से अपील करेंगे कि उधर से 15 या 20 प्रतिशत ही श्रद्धालु आएं।
पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने कहा कि जिन अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है वह भ्रमण कर देख लें। ताकि मेले के दौरान समस्या न हो। रामघाट व परिक्रमा क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस व्यवस्था रहेगी। तीर्थ क्षेत्र में किसी भी दशा में पटाखा नहीं बिकना चाहिए।
पुलिस अधीक्षक सतना धर्मवीर सिंह ने कहा कि विभाग समस्त व्यवस्थाएं अभी से ही सुनिश्चित कर लें। इसके पूर्व दिगंबर अखाड़ा के महंत दिव्यजीवन दास, निर्मोही अखाड़ा के मुन्ना तिवारी, मत्यगजेंद्रनाथ के पंडित महेंद्र शास्त्री, प्रदीप तिवारी, तुलसी गुफा के पंडित मोहित तिवारी आदि ने भी विचार व्यक्त किए।