फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Death of scorched principal wife due to fire, case suspicious

आग से झुलसी प्रधान पत्नी की मौत, मामला संदिग्ध

Sun, 02 Feb 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Death of scorched principal wife due to fire, case suspicious
फोटो- 22- धुनवा गांव में प्रधान की पत्नी की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : CHITRAKUTT
मऊ (चित्रकूट)। रैपुरा थाना क्षेत्र के धुनुवा गांव के प्रधान की पत्नी की शनिवार को संदिग्ध हालात में आग से जलने पर मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि गैस सिलिंडर लीकेज होने से आग लगी, वहीं थाना पुलिस का कहना है कि केरोसिन से आग लगने पर महिला जली है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि पूछताछ के लिए प्रधान को थाने में रखा गया है। उधर, घटना से गांव में शोक छा गया।
विज्ञापन

रैपुरा थाना क्षेत्र के धुनुवा गांव के प्रधान के मुताबिक, शनिवार की सुबह पत्नी सुधा मिश्रा (26) गैस सिलिंडर में चाय बना रही थी। अचानक गैस सिलिंडर में लीकेज होने से आग लग गई। बताया कि जब तक उनको बचाने का प्रयास किया गया, तब तक वह आग की चपेट में आने से रूप से झुलस गईं। बताया कि पत्नी को जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी ही कर रहे थे, तभी उनकी मौत हो गई। उधर, सूचना के बाद एएसपी बलवंत चौधरी, पुलिस क्षेत्राधिकारी इश्त्याक अहमद व थाना प्रभारी सुरेश कुमार के साथ गांव पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एएसपी ने बताया कि गैस सिलिंडर से आग लगने की बात निराधार है, क्योंकि मृतका के शरीर से मिट्टी के तेल की गंध आ रही थी। इसके अलावा गैस सिलिंडर के पास रखा भोजन आदि भी सुरक्षित था।
विज्ञापन

बताया कि मौके से मिट्टी के तेल का छोटा प्लास्टिक का डिब्बा भी बरामद किया गया है, जिससे मामला कुछ और ही लग रहा है। उन्होंने एसओ को बारीकी से जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बताया कि मृतका का मायका मध्यप्रदेश के रींवा जिले के कोनी अकौला गांव में है। उसकी डेढ़ साल की बेटी आराध्या है। उधर, शनिवार की देर शाम मृतका के पिता रामउजागर और मां राजकुमारी गांव पहुंचे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2015 में बेटी की शादी की थी। उधर, एसओ ने बताया कि प्रधान को पूछताछ के लिए थाने में रखा गया है। बताया कि अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाना बना रही महिला आग का गोला बनी, मौत
ग्रामीण दरवाजा तोड़ घर में घुसे, लेकिन महिला तब तक तोड़ चुकी थी दम
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ/रामनगर (चित्रकूट)। रैपुरा थाना क्षेत्र के बिसौधा गांव में शनिवार की दोपहर को घर में आग से जली महिला की मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि ससुराली आए दिन उसे परेशान करते थे, जिससे वह काफी क्षुब्ध रहती थी। उधर, ससुरालियों ने आरोपों को पूरी तरह से गलत बताया है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
ग्रामीणों ने बताया कि बिसौधा गांव निवासी आरती यादव (28) पत्नी राजकरण शनिवार की दोपहर कमरे के अंदर दरवाजा बंद कर खाना बना रही थी। पति गांव में ही किसी के घर गया था और बच्चे स्कूल गए थे। इसी दौरान कमरे से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया, जिस पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। ग्रामीणों ने देखा कि महिला आग का गोला बन कमरे में दौड़ रही थी। सूचना पर पहुंची दमकल व ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया, पर तब तक महिला ने दम तोड़ दिया।

आरती की दो पुत्रियां और एक बेटा है। उसका मायका मानिकपुर के भाटापुरवा निही चिरैया गांव में है। गांव पहुंचे आरती के पिता माताप्रसाद ने बताया कि अक्सर ससुराली बेटी को परेशान करते थे। जिस पर कई बार समझाया भी गया था। पुलिस ने बताया कि घटना के समय आरती की सास प्रयागराज संगम स्नान करने गई थी। एसओ सुरेश कुमार ने बताया कि फिलहाल किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। परिजनों का कहना है कि आरती का पति मानसिक रूप से अस्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed