{"_id":"60f46f158ebc3e6d56241663","slug":"deaf-drowned-in-pond-woman-dies-chitrakoot-news-knp641032375","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाते समय डूबा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाते समय डूबा युवक, मौत
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। तालाब में स्नान करने गई मूकबधिर महिला की डूबने से मौत हो गई।
राजापुर थाना अंतर्गत करौंदी कला गांव निवासी बैकल रैदास की पत्नी बौरी देवी (36) शनिवार की देर शाम को तालाब में नहाने गई थी। असंतुलित होने से वह तालाब में डूब गई। वह मूकबधिर होने से चिल्ला भी नहीं पाई। देर शाम तक वापस न आने पर परिजन खोजबीन करते रहे। रविवार की सुबह जब गांव के लोग तालाब की ओर गए तो महिला का शव उतराते देखा। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
बागे नदी में डूबा अधेड़, मौत
चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के सकरौली गांव के प्रीतमलाल (45) पुत्र शंभू निषाद शनिवार की देर शाम पुत्री खुशबू के साथ स्नान करने बागे नदी गया था। स्नान करते समय अचानक पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया। यह देख पुत्री ने मदद की गुहार लगाई। ग्रामीण नदी में काफी देर तक तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रविवार को सबेरे नदी में शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। दो पुत्र, एक पुत्री, पत्नी केसरिया का रो-रोकर बुरा हाल है।