{"_id":"66e5f97daf31435f0507d0d4","slug":"dead-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-109540-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: कार की टक्कर से चाची-भतीजी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: कार की टक्कर से चाची-भतीजी की मौत
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली के खोह गांव में झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार ने महिला और भतीजी को टक्कर मार दी। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों सरकारी गल्ले की दुकान राशन लेने जा रही थीं। इसके पूर्व इसी कार ने बाइक चालक व किशोर को भी टक्कर मारी, जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
शनिवार की शाम को मऊ से कर्वी की तरफ आ रही तेज रफ्तार कार खोह गांव के पास हाईवे पर खोह गांव की गुड़िया और उसकी भतीजी पलक को टक्कर मार दी। दोनों की मौत हो गई। इसी कार ने एक बाइक में भी टक्कर मारी। जिससे बाइक चालक मऊ थाना क्षेत्र के खंडेहा लौरी निवासी अनिल सिंह (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अन्य किशोर भी घायल हुआ है।
सूचना मिलते ही कोतवाल उपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा। घटना की जानकारी होने पर मृतक के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। खोह निवासी छितानी द्विवेदी ने बताया कि उनकी बहू गुड़िया (38) वर्ष पत्नी जयगोपाल उसकी भतीजी पलक (15) पुत्री कृष्ण कुमार राशन का लेने के लिए जा रही थी। गुड़िया की जेठानी की मौत कई साल पहले हो चुकी है। पलक को गुड़िया ने ही पाला था।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होते ही जिला अस्पताल डीएम शिवशरणप्पा जीएन व एसपी अरुण कुमार सिंह पहुंचे और पीड़ित परिजन को सांत्वना दी। मृतक गुडिय़ा के ससुर ने रोते हुए घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वह गरीब परिवार से हैं। बेटे मजदूरी कर घर चलाते हैं।