फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Dead body thrown in front of house after killing a young man in Chitrakoot

चित्रकूट में युवक की हत्या कर शव घर के सामने फेंका

Sat, 25 Apr 2020 10:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Dead body thrown in front of house after killing a young man in Chitrakoot
खोही। जिले की सीमा अंतर्गत मध्यप्रदेश के नया गांव थाना क्षेत्र के स्थित श्याम नगर लोधन टिकुरा में युवक की हत्या कर रात के समय घर के सामने फेंक दिया गया। सुबह जब उसकी पत्नी ने अपने घर का दरवाजा खोता तो हड़कंप मच गया। मौके पर नया गांव थाना पुलिस फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड टीम पहुंचकर जांच किया। मृतक के शरीर में चोट के निशान मिले हैं। मृतक डेढ़ साल से यहां एक प्राइवेट कंपनी में मजदूरी करता था।
विज्ञापन

शनिवार को श्याम नगर लोधन टिकुरा स्थित किराए से रहने वाली कुंता सिसौदया ने जब सुबह दरवाजा खोला तो उसका पति मुकेश सिसौदिया का शव दरवाजे के सामने पड़ा था। इसको देखकर उसके होश उड़ गए। जो चीखने चिल्लाने लगी। इसकी जानक ारी पुलिस को दी गई। मौके पर नया गांव के एसडीओपी वीरेंद्र प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष आशीष ध्रुर्वे ेपुलिस टीम के साथ पहुंची। फोरेंसिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक मुकेश सिसौदिया मूल रूप से राजगढ़ मध्य प्रदेश का रहने वाला है। जो इस समय धर्मनगरी के श्याम नगर लोधन टिकुरा स्थित गिरधर आश्रम में किराए के रहता था। उसकी पत्नी व दो छोटे-छोटे बच्चे रहते थे। मृतक मध्यप्रदेश टूरिस्ट बंगला में रिपेयरिंग का कार्य करता था, जो संजना कंस्ट्रक्शन कंपनी का कर्मचारी था। शराब पीने का भी आदी था। पत्नी कुंता देवी का कहना है कि उसके पति को रात में दरवाजे पर फेंक कर चला गया था। सुबह होने पर जब दरवाजा खोला तो जानकारी मिली। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed