फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Dead body of youth found near railway track in suspicious condition

Chitrakoot News: संदिग्ध हालात में रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव

Thu, 06 Jul 2023 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 06 Jul 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found near railway track in suspicious condition
चित्रकूट । चाट का ठेला लगाने वाले युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव रेलवे ट्रैक पर मिला। परिजनों ने आरोप लगाया कि गोल गप्पे की उधारी 30 रुपये मांगने पर गांव के एक युवक ने उसके साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन

भरतकूप थाना क्षेत्र के तरांव गांव निवासी ज्वाला प्रसाद ने बताया कि उसका छोटा भाई धनराज उर्फ छोटू (20) तरांव गांव में गोलगप्पे की ठेलिया लगाता था। मंगलवार की शाम को गांव के एक युवक से 30 रुपये उधारी मांगने पर उसका विवाद हुआ था। इसके बाद वह दुकानदारी कर ठेलिया लेकर अपने घर चला गया था। थोड़ी देर बाद वह शौच क्रिया के लिए घर से निकला था। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन

देर रात को एक व्हाट्सअप ग्रुप में शिवरामपुर रेलवे स्टेशन के ओवर ब्रिज के पास रेलवे ट्रैक में मृत पड़े छोटू की फोटो देखी। ग्रुप में परिजनों ने देखा तो दौड़कर रेलवे ट्रैक पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। इस घटना की जानकारी भरतकूप पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बुधवार को शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई ने छोटू के साथ मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम के बाद थाने में तहरीर देंगे। परिजनों ने बताया कि वह तीन भाई व तीन बहनों में सबसे छोटा था। मां गोलकी देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है। जीआरपी प्रभारी विनेश सिंह ने बताया कि मंगलवार की देर रात मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत होने की सूचना मिली थी। परिजनों ने हत्या संबधी कोई तहरीर नहीं दी है। बुधवार को शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद सही जानकारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed