फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Dead body of woman found in sand sack in Chitrakoot by the river

चित्रकूट में बालू की बोरी में बंद नदी किनारे मिला महिला का शव

Sat, 22 Feb 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Dead body of woman found in sand sack in Chitrakoot by the river
फोटो नंबर- 13- म़ृतका आशादेवी की फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKUTT
पहाडी (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के पटिया जब्ती गांव के नदी किनारे बोरी मेें बंद एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी होते ही वहां सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराते हुए पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतका की मां ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्यारोपी पति को उसके गांव से पकड़ लिया है।
विज्ञापन

थाना अंतर्गत ग्राम कौहारी प्रधान रवि यादव ने शनिवार को प्रभारी निरीक्षक को जरिये मोबाइल बताया कि गांव के रामचरन, रामस्वरूप सुबह गंगूपुरवा स्थित ट्यूब बेल गए थे। जहां पयस्वनी नदी के भौसहाई बोकरहा घाट में शव पड़े होने की जानकारी दी। सूचना पर क्षेत्राधिकारी राजापुर इश्त्याक अहमद, प्रभारी निरीक्षक सुशील चंद्र शर्मा पुलिस बल के साथ ग्राम प्रधान द्वारा बताये गये स्थान पर जाकर देखा तो वहा पर महिला का शव बालू भरी बोरी से बधा मिला। जिसकी शिनाख्त ग्रामीणों से कराई, किंतु कुछ पता नहीं चला। काफ ी देर बाद ग्राम मकरी निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी धर्मराज केवट ग्राम प्रधान शीतल प्रसाद के साथ आकर शव की शिनाख्त पुत्री आशा देवी के रूप में की। मां ने बताया कि 2019 फरवरी माह मे बांदा जिला के थाना बदौसा अंतर्गत पौहार गांव निवासी शिवकरन पुत्र केदार के साथ हैसियत के अनुसार दान दहेज देकर विवाह किया था, लेकिन ससुराल पक्ष मोटरसाइकिल व एक लाख नगद की मांग करते रहे।
विज्ञापन

पहाड़ी थानाध्यक्ष ने बताया कि एक साल पूर्व ही मृतका का विवाह हुआ था। कुछ विवाद के चलते महिला मायके आ गई थी। शव बरामद होने के बाद जिस स्थिति में मिला है उससे स्पष्ट है कि हत्या कर शव बोरे में डाला गया है। इसके बाद नदी में फेंका गया है। इस मामले में मृतका के पति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस टीम उसके गांव भेजी गई है। देर शाम को पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ लिया है। जिसे पूछताछ के लिए पहाड़ी लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवकरन ने पुत्री को किसी के साथ जाने की दी थी सूचना
चित्रकूट। मृतका की मां ने बताया कि 14 फरवरी को पति शिवकरन मायके से ले गया व दूसरे दिन यह सूचना दिया कि उनकी पुत्री किसी के साथ चली गई है। इस पर मृतका की मां ने दो दिन पूर्व थाना पहाड़ी व बदौसा में लड़की के साथ किसी अनहोनी की सूचना दी गई थी। आरोप लगाया कि ससुराली लोगों ने हत्या कर शव नदी में फेंक दिया है। अमर उजाला ने 20 फरवरी को इस घटना के बावत खबर छापी थी।
----------------
हत्यारे को क्या पता नदी उसे मायके की ओर ले जाएगी
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। मकरी गांव की आशादेवी की हत्या कर बालू भरे बोरे में शव बांध नदी में फेंकने की घटना ने कुछ माह पूर्व सदर ब्लाक की पूर्व ब्लाक प्रमुख के नाती भरत दिवाकर की पत्नी मीनू की हत्या कर शव फेंकने की याद ताजा कर दिया। आशा के शव को बालू भरे बोरे से बांध कर नदी में फेंका गया। हत्यारों को यह नहीं पता था कि शव नदी में तैरता हुआ मृतका के मायके की ओर ही पहुंच जाएगा।

-------------
थानाध्यक्ष सुशील चंद्र ने आशंका जताई कि गला घोंटकर आशा की हत्या हुई है। अभी शव में कोई चोट या गोली के निशान नहीं दिखे हैं। महिला के शरीर में बिछिया, पायल व एक अंगूठी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed