फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Day on the negligence of the authorities in Tehsil Bdkin DM

तहसील दिवस में अधिकारियों की लापरवाही पर भड़की डीएम

Tue, 02 Aug 2016 11:01 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Tue, 02 Aug 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Day on the negligence of the authorities in Tehsil Bdkin DM
तहसील दिवस में शिकायतों का निस्तारण करतीं डीएम मोनिका रानी। - फोटो : अमर उजाला

तहसील दिवस मेें अधिकारियों की लापरवाही पर नाराज डीएम ने पहले जल निगम के जेई मानिकपुर का वेतन रोकने और तहसील दिवस में जिला समाज कल्याण अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर प्रमुख सचिव को पत्र लिखने के निर्देश दिए। कई थानाध्यक्षों के समय से न आने पर उनके खिलाफ  पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


 मंगलवार को डीएम मोनिका रानी की अध्यक्षता में तहसील मानिकपुर के सभागार में तहसील दिवस आयोजित हुआ। कुल 171 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 12 प्रार्थना-पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग द्वारा विकलांग प्रमाण पत्र 15, रियायती प्रमाण पत्र 10, रिफर 05 बनाये गये। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सूची से मिलान कर एनआईसी में जाकर निस्तारित शिकायत प्रार्थना पत्रों को कटवा दें।शिकायतों का  निस्तारण त्वरित गति से करें। ताकि दूर दराज से आने वाले व्यक्तियों को राहत मिले। लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पुलिस अधीक्षक केके चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी ए दिनेश कुमार, उप जिलाधिकारी रामसकल मौर्य , तहसीलदार मानिकपुर, उप निदेशक कृषि जगदीश नारायण , खण्ड विकास अधिकारी मानिकपुर, अधिशाषी अभियंता विद्युत राजमणि विश्वकर्मा,  सिंचाई विभाग, जिला उद्यान अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक मो. रफीक ,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा सहित सभी जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि बारिश व अपरिहार्य कारणों के चलते एक अगस्त को कानपुर में जिले के युवकों की सेना भर्ती स्थगित हो गई थी। अब नए आदेशानुसार जनपद चित्रकूट, महोबा और लखनऊ की सेना भर्ती 12 अगस्त को सिविल एयरोड्रम कानपुर नगर कैंट कानपुर में पूर्व निर्धारित समय पर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed