{"_id":"5f833fbf8ebc3e9b89790644","slug":"daughters-no-less-than-anyone-they-are-occupied-by-aasman-chitrakutt-news-knp5878887155","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: किसी से कम नहीं बेटियां, आसमां तक इनका कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: किसी से कम नहीं बेटियां, आसमां तक इनका कब्जा
विज्ञापन
चित्रकूट । अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर रविवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के सभागार में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें खेलकूद के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया और पिंक कार्ड का वितरण हुआ।
मुख्य अतिथि राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि समाज में हमारी बेटियां किसी से कम नहीं हैं, जमीन से लेकर आसमान तक बेटियों ने कब्जा कर लिया है।
मुख्य अतिथि राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद आरके पटेल, मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय व मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
साकेत बिहारी शुक्ला ने कार्यक्रम का संचालन किया। राज्यमंत्री ने कहा कि बेटियों ने हर क्षेत्र में अपना बर्चस्व कायम किया है। सबसे बड़ी बात है कि लड़ाकू विमान राफेल को भी महिला बनारस की रहने वाली शिवांगी सिंह उड़ा रही हैं।
सांसद ने कहा कि बालिका दिवस इस बात का सबूत है कि अभी बहुत कुछ करना है। चुनौतियों से लड़कर कुरीतियों को दूर करेंगे। मानिकपुर विधायक ने कहा कि आज हर क्षेत्र में बालिकाओं का दबदबा है। इन्हें शिक्षित बनाना पूरे समाज का दायित्व है।
जिलाधिकारी ने कहा कि समाज की विसंगतियों को एकजुट होकर दूर करना होगा। कार्यक्रम में गांधी जयंती पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कार बांटे गए। भाषण प्रतियोगिता में शिवांश द्विवेदी को प्रशस्ति पत्र दिया गया।