{"_id":"60a7f40d8ebc3ea70655ac5b","slug":"daroga-sipahi-per-hamla-chitrakutt-news-knp6296797162","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा सिपाही को लोगों ने दौड़ाया, अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा सिपाही को लोगों ने दौड़ाया, अफरातफरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरतकूप (चित्रकूट)। थाना अंतर्गत भैसोंधा गांव में शुक्रवार की दोपहर को स्थानीय लोगों ने एक दरोगा व एक सिपाही को लाठी-डंडा लेकर दौड़ा लिया। सूचना पर यूपी 112 की टीम बचाने पहुंची तो आसपास के घरों से महिलाओं ने छत से पथराव कर दिया। पूरे घटनाक्रम में दरोगा व सिपाही को आरोपियों ने पकड़कर वर्दी फाड़ने की कोशिश की। जिससे पूरे माहौल में अफरा तफरी मच गई। इसी बीच भारी फोर्स सहित सदर सीओ सिटी के साथ कोतवाली, शिवरामपुर व सीतापुर चौकी की पुलिस टीम पहुंची और आसपास के घरों की छतों पर चढ़कर आरोपियों की तलाश शुरू कीा। पुलिस ने चार लोगों के मौके से पकड़ा है।
शुक्रवार की दोपहर को भरतकूप थाना के दरोगा नईम व सिपाही संतोष कुमार भैसोंधा गांव में स्थित आर्यावर्त बैंक की सुरक्षा व भीड़भाड़ नियंत्रण करने के लिए चेकिंग करने पहुंचे थे। बैंक परिसर से जैसे ही दोनों बाहर निकले तो उसी बैंक के सामने एक परिवार के एक युवक से सिपाही की किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। जिस पर युवक व उसक ा भाई लाठी लेकर आ गये। उन्होंने पहले गाली गलौज किया। इसके बाद दरोगा व सिपाही को पकड़कर वर्दी पकड़ने लगे। विरोध करने पर दोनों पक्ष से मारपीट होने लगी। मौके पर मौजूद कुछ अन्य व्यक्तियों ने दरोगा व सिपाही को किसी तरह से बचाया। तभी सिपाही ने यूपी 112 को सूचना दी। जीप में यूपी 112 नंबर पुलिस पहुंची तो उनके ऊपर छत से महिलायें पत्थर बरसाने लगीं। गालियां देते हुए कुछ लोगों ने पुलिस टीम को खदेड़ने की कोशिश की।
इसी बीच सीओ सिटी के साथ कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी, भरतकूप थाने के सहप्रभारी कृपाशंकर शर्मा, शिवरामपुर चौकी प्रभारी अजय जायसवाल व सीतापुर चौकी प्रभारी रामवीर सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और आरोपियों को घेराव कर पकड़ने लगे। चारों ओर पुलिस डंडे चटकाकर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही थी। इसके बाद पुलिस टीमें कई घरों की छतों से किसी तरह से परिवार के सदस्यों को पकड़ा गया। पूरा घटनाक्रम लगभग डेढ़ घंटे तक चला जिसमें दो युवक व एक महिला समेत चार लोगों को पुलिस पकड़ लायी है। जिनसे पूछतांछ पुलिस कर रही है। इस घटना में दरोगा व सिपाही की वर्दी को नुकसान भी हुआ है।
विज्ञापन
सीओ सिटी ने बताया कि घटना में किसी को चोट नहीं आई है। कुछ शरारती लोग शराब पीकर गांव में उद्यम कर रहे थे जिन्हें पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया था। मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।