फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   DAP did not reach the centers even after the claim

Chitrakoot News: दावे के बाद भी केंद्रों तक नहीं पहुंची डीएपी

Thu, 07 Nov 2024 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
DAP did not reach the centers even after the claim
चित्रकूट। किसान डीएपी के लिए समितियों के चक्कर लगा रहे हैं। इसके बाद भी खाद नहीं मिल रही है। विभाग ने दावे किए थे कि दिवाली बाद डीएपी मिलेगी, लेकिन अब तक केंद्रों में नहीं पहुंची है। इससे किसान निराश हैं। फसल की बुआई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

रबी की फसल के लिए किसानों के खेत तैयार हैं। किसानों को डीएपी नहीं मिलने से बुआई प्रभावित हो रही है। समितियों में एनपीके भेजकर काम चलाया जा रहा है। जिले में 39 खाद केंद्र खुले हैं। डीएपी को लेकर मारा-मारी रहती है। ज्यादातर केंद्रों में एनपीके व यूरिया ही हैं, जबकि किसान डीएपी लेने के लिए पहुंच रहे हैं। बाजार में भी डीएपी खाद नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन

किसान राजेश पांडेय, संगम सिंह व जगतपाल पटेल ने बताया कि अधिकारियों ने दावा किया था कि दिवाली बाद डीएपी केंद्र तक पहुंच जाएगी, लेकिन अभी तक डीएपी नहीं मिली है। बरवारा के किसान रामपाल ने बताया कि डीएपी बीज के अंकुरण में सहायक होती है। खाद नहीं डाली गई तो बीज में अंकुरण ही नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कसहाई गांव के रमेश पाल ने बताया कि इस बार ठंड भी नहीं पड़ रही है। खेत की नमी धीरे-धीरे जा रही है। इससे कई किसान मजबूरी मेंं बिना खाद ही बुआई कर रहे हैं। मकरी पहरा गांव के रामकुमार ने बताया कि शहर के गल्लामंडी स्थित इफ्को समिति में डीएपी की खाद लेने के लिए गए थे। वहां पर खाद नहीं मिल रही है।

वर्जन...
सहकारिता विभाग के जिला उपायुक्त आरके शुक्ला ने बताया कि उड़ीसा के पारादीप से मालगाड़ी डीएपी लेकर चल चुकी है। बांदा पहुंचने के बाद चित्रकूट के लिए डीएपी आवंटित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed