{"_id":"5ed3e6e08ebc3e90a24a7555","slug":"daku-girftar-chitrakutt-news-knp5630549116","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनीफ गैंग का सदस्य डाकू रिंकू गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनीफ गैंग का सदस्य डाकू रिंकू गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानिकपुर(चित्रकूट)। हनीफ गैंग के सदस्य और दस हजार के इनामी डाकू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार डाकू किसी अन्य जिले में भागने की फिराक में था। उसके खिलाफ दस मामले दर्ज हैं। एक बार जेल भी जा चुका है।
बताया कि लखनपुर निवासी रिंकू उर्फ लवकुश पटेल हनीफ गैंग का डाकू है। एसपी अंकित मित्तल के निर्देश पर चलाए जा रहे दस्यु उन्मूलन अभियान में मानिकपुर पुलिस टीम ने रविवार को झरी रेलवे फाटक के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद डाकू रिंकू ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे धर दबोचा। उसके पास से कुछ बरामद नहीं हुआ है।
रिंकू पर मानिकपुर व बहिलपुरवा थाना में आठ मामले दर्ज है। पकड़ा गया बदमाश दस हजार का इनामी है। 2017 में जमानत पर रिहा हुआ था। गौरतलब है कि 24 मई को सुअरगढ़ा के जंगल में पुलिस मुठभेड में शामिल था। जो गैंग सरगना हनीफ के साथ घने जंगल का फायदा उठाकर भाग निकला था। इस डाकू को पकड़ने के दौरान पुलिस टीम में एसआई अशोक कुमार निगम, आरक्षी महेन्द्र सिंह, हरिओम पांडेय शामिल रहे।