फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   daire me kare prachaar

आचार संहिता के दायरे में चुनाव प्रचार करें प्रत्याशी

Fri, 09 Apr 2021 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
daire me kare prachaar
चित्रकूट। जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग ने उम्मीदवार आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के नियमों को जारी किया है। जिसमें प्रत्याशी किसी भी मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए चुनाव की प्रक्त्रिस्या के दौरान मादक द्रव्य नहीं बांटेंगें। पूजा स्थलों का उपयोग निर्वाचन में प्रचार के लिए नहीं किया जाएगा। निर्धारित सीमा से अधिक व्यय नहीं करेंगे। चुनाव प्रचार के लिए किसी व्यक्ति के भूमि, भवन, अहाते, दीवार का उपयोग झंडे, झंडिया लगाने के लिए उस व्यक्ति की अनुमति के बिना नहीं करेंगे और न ही अपने चुनाव कार्यकर्ताओं एजेंट को ऐसा करने देंगे। किसी शासकीय सार्वजनिक स्थल, भवन परिसर में विज्ञापन वालों राइटिंग नहीं करेंगे। कटआउट, होर्डिंग, बैनर आदि नहीं लगाएंगे और न ही किसी प्रकार से गंदा करेंगे। वाहनों के प्रयोग के लिए जिला प्रशासन से अनुमति लें। लाउडस्पीकर एवं साउंड बॉक्स का प्रयोग पूर्व अनुमति लेकर ही करेंगे। रात्रि 10 से प्रात: 6 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। स्थाई तौर पर लाउडस्पीकर एवं साउंड बॉक्स नहीं स्थापित किए जाएंगे। सभा, रैली, जुलूस का आयोजन जिला प्रशासन से पूर्व अनुमति लेकर किया जाए। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिंता आयोग द्वारा निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के समय से लागू होगी और निर्वाचन प्रक्त्रिस्या के समाप्त होने तक समस्त पंचायत क्षेत्रों में लागू रहेगी। नामांकन दाखिल किए जाने की तिथि से निर्वाचन की घोषणा की तिथि तक प्रतिदिन विभिन्न मदों में किए जाने वाले व्यय को तिथिवार रिटर्निंग ऑफिसर को उपलब्ध कराए गए निर्वाचन व्यय लेखा रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। सदस्य क्षेत्र पंचायत एवं सदस्य जिला पंचायत के निर्वाचन व्यय लेखा रजिस्टर, व्यय वाउचर जिला स्तरीय कमेटी कार्यालय कोषागार में प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed