फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Dacoity-looting stopped, government running on the policy of development

चित्रकूट: डकैती-लूट बंद हुई, विकास की नीति पर चल रही सरकार

Fri, 10 Feb 2023 06:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Dacoity-looting stopped, government running on the policy of development
फोटो-6- जगदगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय में छात्रों से बातचीत करते जिले के प्रभारी - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट/खोही/शिवरामपुर।उत्तर सरकार के राज्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने गुरुवार को कई कार्यक्रमों में भागीदारी की। कहा कि प्रदेश सरकार की जो योजनाएं संचालित हैं उनके कार्य सही तरीके से किया जाए। डकैती लूट बंद हुई है। विकास की नीति सरकार चला रही है।गांव में बनाया गया अमृत सरोवर बहुत अच्छा बना है। पहले की सरकारों की तुलना में भाजपा शासन काल मेें बहुत बदलाव हुआ है। गरीबों के लिए कई योजनाएं चल रही है सौ प्रतिशत कार् में पंचानवे प्रतिशत कार्य हो जाए तो बहुत अच्छा है।
विज्ञापन

गुरुवार को जिले के प्रभारी मंत्री ने भरतकूप क्षेत्र में स्थित पतौड़ा खेल मैदान में ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाई। शिवरामपुर कस्बा स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय का निरीक्षण किया। शहर के मलिन बस्ती में चौपाल लगाई। सीआईसी में बजट को लेकर हुए कार्यक्रम में भाग लिया। कस्तूरबा गांधी आवासीय वोिद्यालय शिवरामपुर का निरीक्षण किया। जिसमेें बनाए जाने वाले भोजन को चखा। सफाई व अन्य कार्य देखे। शिवरामपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पोषाहार वितरण व अन्नप्राशन कार्यक्रम भी भाग लिया। शहर के लक्ष्मणपुरी मोहल्ले में स्थित चौपाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी। मलिन बस्ती का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जगदगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय पहुंचे प्रभारी मंत्री ने छात्रों से मिलकर उनका उत्साह बढाया। शिक्षण व भोजन आवास की सुविधा की जानकारी ली। कहा कि जगदगुरु ने सरकार को एमओयू हस्ताक्षर कर विवि को सौंपा है। अब राज्य सरकार बेहतर ढंग से इसका संचालन कराएगी। विवि के सभी प्रकल्पों का निरीक्षण किया। इसके बाद केंद्रीय बजट को लेकर शहर के चित्रकूट इंटर कालेज में कार्यशाला का आयोजन में भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि कोरोना काल के बाद भी भारत की आर्थिक स्थिति मजबूत होती जा रही है।कार्यक्रम में विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, गो रक्षा आयोग के अध्यक्ष भोले सिंह,कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष बद्री विशाल त्रिपाठी, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, भाजपा नेता पंकज अग्र्रवाल, भागवत त्रिपाठी, प्रेम लाल वाल्मीकि, डीएम अभिषेक आनंद, सीडीओ अमृत पाल कौर, विवि के कुलपति प्रो. योगेश दुबे, पीआरओ एसपी मिश्र, डा. रणवीर सिंह चौहान व गोपाल मिश्र आदि मौजूद रहे।
-------------------------------
अनूप दुबे, अमित गुप्ता, सुुभाष पटेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed