फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   dacoit Ashok was killed

मारा गया डकैत अशोक कोल

Thu, 20 Aug 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Thu, 20 Aug 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
dacoit Ashok was killed

बीहड़ में शिक्षकों का अपहरण कर आतंक फैलाने वाला 12 हजार का इनामी अशोक कोल गुरुवार तड़के मारा गया। उसका गोलियों से छलनी हुआ शव मऊ थाना क्षेत्र के दानू बाबा की पहाड़ी पर मिला। पुलिस का दावा है कि अशोक कोल को सोते समय किसी दस्यु गैंगवार में मार डाला। मौके से दो रायफल और 36 कारतूस बरामद करने का भी दावा किया गया है।

विज्ञापन


गुरुवार तड़के दानू बाबा की पहाड़ी पर गोलियों की आवाज सुनने के बाद सुबह चौकीदार मौके पर पहुंचा। वहां शव देख ग्रामीणों को सूचना दी। प्लास्टिक की पन्नी पर गोलियों से छलनी शव की शिनाख्त 12 हजार के इनामी दस्यु अशोक कोल के रूप में हुई।
विज्ञापन


मानिकपुर थाना क्षेत्र के पयासी का पुरवा मजरा चमरौंहा निवासी अशोक कोल के मारे जाने की सूचना पाते ही पुलिस की बांछें खिल गई। टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी पवन कुमार ने बताया कि अशोक कोल के सीने पर कई गोलियां दागी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा लगता है कि आपसी गैंगवार में ही किसी दस्यु अथवा उसके गैंग के किसी सदस्य ने मार डाला है। मौके पर दो रायफल और 36 कारतूस भी बरामद किए हैं। पोस्टमार्टम हाउस में पहुंची अशोक कोल की मां पूर्व प्रधान कल्ली देवी एवं भाई प्रेमलाल ने आरोप लगाया कि पुलिस ने ही अशोक को दस्यु बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed