फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Cultivate coarse grains, income will double: Shahi

मोटे अनाज की करें खेती, आय होगी दोगुनी : शाही

Thu, 12 Jun 2025 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Cultivate coarse grains, income will double: Shahi
कार्यक्रम को संबो​धित करते कृषि मंत्री। - फोटो : संवाद
चित्रकूट। कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ सिद्धपुर में बुधवार को किया। किसानों को मिट्टी की जांच कराकर उर्वरकों का प्रयोग करने की सलाह दी। उन्होंने मोटे अनाज की फसल के उत्पादन पर जोर दिया।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अभियान में किसानों को कृषि की नवीनतम तकनीकी एवं संचालित योजनाओं की जानकारी पहुंचाना है। बीज का वितरण पीओएस मशीन के माध्यम से किया जा रहा है। दलहन एवं तिलहन व सावा, कोदो, मडुआ व मक्का की फसलें अधिक मात्रा में तैयार करें, इनमें पानी कम लगता है। कहा कि किसानों के खेतों की मिट्टी की जांच करा कर मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित करें। उसके बारे में जानकारी दें।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने शिव प्रकाश, सुकरी देवी, रानी देवी, शकुंतला देवी व भवानीदीन को मिनीकिट, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत उदयभान सिंह व देवपाल सिंह को पत्र व राज बहादुर, सीताराम पांडेय को मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने कहा कि बढ़ता तापमान एवं घटती खेती देश के लिए ठीक नहीं है। गोवंश की भी संख्या घटी है। कहा कि गाय पर आधारित ही खेती का समाधान है। कार्यक्रम में दीनदयाल शोध संस्थान राष्ट्रीय संगठन सचिव डा अभय महाजन, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ राजेंद्र सिंह नेगी, कमला शंकर शुक्ला, उत्तम कुमार त्रिपाठी, डॉ सतीश पाठक, उप कृषि निदेशक राज कुमार ने भी विचार व्यक्त किए। सीडीओ अमृतपाल कौर, पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्रा, पूर्व राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, जिला महामंत्री आलोक पांडेय, डिप्टी आरएमओ अविनाश झा, जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed