{"_id":"5b2156864f1c1bc5628b4e69","slug":"crowd-of-pilgrims-on-the-banks-of-mandakini","type":"story","status":"publish","title_hn":" मंदाकिनी तट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदाकिनी तट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Updated Wed, 13 Jun 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
v
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदाकिनी तट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। पुरुषोत्तम माह की अमावस्या पर्व पर धर्मनगरी के मंदाकिनी तट पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। बुधवार तड़के चार बजे से ही श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में डुबकी लगाई। भगवान कामतानाथ के दर्शन कर अच्छी बारिश की कामना की। जिससे अच्छी खेती हो सके और पेयजल संकट दूर हो। दोपहर तक भारी उमस व गर्मी के बीच श्रद्धालु परिक्रमा करते रहे। कई स्थानों पर पेयजल न मिलने की शिकायत की गई लेकिन मामूली बूंदाबांदी व ठंडी हवा चलने से श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत मिली।
मान्यता है कि पुरुषोत्तम माह की अमावस्या पर कामदगिरी की परिक्रमा लगाने से अधिक पुण्य मिलता है। जिसको देखते हुए लाखों श्रद्धालु परिवार सहित धर्मनगरी पहुंचे। मंदाकिनी नदी में सुबह स्नान किया। मतगजेंद्र नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के बाद भगवान कामता नाथ के दरबार में माथा टेका जहां अच्छी बारिश होने की कामना किया। पंचकोशीय परिक्रमा लगाकर धर्मनगरी के जानकीकुंड, सतीअनुसइया, गुप्त गोदावरी सहित कई धार्मिक स्थानों का दर्शन किया। परिक्रमा मार्ग से लेकर पोद्दार इंटर कालेज के बीच कुछ स्थानों पर पेयजल की किल्लत से श्रद्धालुओं को जूझना पड़ा। विद्युत आपूर्ति भी कई बार बाधित हुई।
गर्मी से बचने के लिए ड्यूटी पर लगाए गए ज्यादातर प्रशासनिक अधिकारी गाड़ी में बैठे-बैठे ही मेला का नजारा देखते रहे। जिसकी सूचना मिलने पर जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर व पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। डीएम एसपी के आते ही अन्य ड्यूटीरत अधिकारी वाहन छोड़कर सड़क पर व्यवस्था देखने पहुंचे।
विज्ञापन
समाजसेवियों ने पिलाया शरबत
चित्रकूट। सीतापुर से लेकर मुख्यालय के बीच जिला प्रशासन ने पेयजल का इंतजाम चाहे कम पड़ गया हो लेकिन कुछ समाज सेवियों ने जगह-जगह तीर्थयात्रियों को शर्बत व ठंडा पानी पिलाया। स्टेशन रोड पर महेंद्र केशरवानी व सुरेश जैन व स्टेशन के सामने कांग्रेसी नेता रंजना पांडेय व शिक्षक नेता बराती लाल पांडेय के साथ व्यापारी नेता गोलू गुप्ता व राहुल गुप्ता ने तीर्थयात्रियों को शीतल पानी पिलाया।
मनमाना किराया वसूला
चित्रकूट। प्रशासन के आदेश के बावजूद टेपों चालकों ने खूब मनमानी की। किराया अधिक वसूलने के साथ ही ओवरलोड़ सवारियां भरकर तेज गति से चलते रहे।
ट्रेन भी हाउसफुल, इंजन पर बैठे श्रद्धालु
चित्रकूट। जिला प्रशासन ने अतिरिक्त मेला ट्रेन व बसों का इंतजाम किया था लेकिन बुधवार को यह सब कम पड़ गए। ट्रेन की छतों के अलावा इंजन पर भी बैठकर श्रद्धालुओं ने यात्रा की।