फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Crowd of devotees, 22 km long jam

Chitrakoot News: श्रद्धालुओं का रेला, 22 किमी लंबा जाम

Mon, 24 Feb 2025 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees, 22 km long jam
चित्रकूट में लगा जाम।  - फोटो : संवाद
चित्रकूट-बरगढ़-मऊ-भरतकूप। महाकुंभ के श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर वाहनों का तांता लगा है। भरतकूप से बरगढ़ और राजापुर तक 82 किमी तक वाहनों की लंबी लाइन लगी है।
विज्ञापन

शहर के हाल यह हैं कि भरतकूप से लेकर पुलिस लाइंस रेहुंटिया रेलवे क्रांसिंग तक 22 किलोमीटर में हर दो घंटे पर जाम लग रहा। आम दिनों में 22 किमी. के सफर में 50 मिनट लगते हैं, लेकिन जाम के कारण रविवार को श्रद्धालुओं को चार घंटे लगे। शहर में जाम से निपटने के खास इंतजाम नहीं किए गए हैं। इससे रविवार को सुबह से ही जाम लगने लगा।
विज्ञापन

महाकुंभ प्रयागराज में महाशिवरात्रि पर स्नान के लिए राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों के श्रद्धालु धर्मनगरी पहुंच रहे हैं।
इससे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे भरतकूप से लेकर शिवरामपुर, बेड़ी पुलिया, मंदाकिनी नदी पुल, पुरानी बाजार, बस स्टैंड, धनुष चौराहा, पटेल चौक, खोह रेलवे क्रासिंग, भौंरी, रैपुरा, मऊ, बदगढ़, राजापुर में रविवार की सुबह 10 बजे के बाद जाम लगने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के अंदर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। वाहन रेंगते रहे। शनिवार की रात से लेकर रविवार की रात तक लगभग 60 हजार वाहन शहर से गुजरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed